बिलासपुर की सुविधा छीन पोसा बेलतरा, सीएम ने दिखाया ठेंगा बिलासपुर महापौर ने दाखिल किया नामांकन, बेलतरा की राजनीति में हवा हुई गर्म
Friday, 27 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 अक्टूबर 2023।
बिलासपुर जिले की बेलतरा सीट अब चुनावी नक्शे पर सुर्खियों में आ चुकी है। यहां से बिलासपुर नगर पालिक निगम महापौर रामशरण यादव ने भी कांग्रेस से अपना परिचय दाखिल कर दिया है। ध्यान देने वाली बात है कि यहां से कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी विजय केसरवानी को बनाया है। महापौर रामशरण का नामांकन पत्र दाखिल करना अचानक नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने जब सुशांत शुक्ला को उम्मीदवार बनाया उसके बाद महापौर ने नामांकन दाखिल किया। विजय केसरवानी बेलतरा क्षेत्र के 1 वार्ड से पार्षद है, और एमआईसी सदस्य हैं वे 5 साल से अधिक से जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। कहने का अर्थ एक साथ कई पद पर सत्ता की मलाई का खूब मजा लिया। और अंत में कांग्रेस से टिकट भी का गए। महापौर की नाराजगी स्वाभाविक है महापौर और उनके बड़े भाई बेलतरा क्षेत्र के स्वाभाविक दावेदार हैं और उसे क्षेत्र से सबसे कम मतों से हरने वाले हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने उनके दावेदारी को अनदेख कर राजेंद्र साहू नाम के व्यक्ति को टिकट दिया था कांग्रेस तीसरे नंबर पर चली गई थी। बाद में निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई और रामशरण यादव को महापौर चुन लिया गया उन्होंने बिलासपुर क्षेत्र की उपेक्षा करते हुए नगर निगम खजाने का मुंह बेलतरा की ओर खोल दिया। निगम की हर बड़ी परियोजना बेलतरा क्षेत्र में ही स्थापित हुई। उन्हें विश्वास था कि इस बार बेलतरा में उन्हें टिकट मिलेगी और जीत की राह आसान हो जाएगी।
महापौर रामशरण यादव कांग्रेस के पुराने राजनीतिज्ञ हैं। और कांग्रेस की राजनीति करते उन्हें 30 साल से अधिक का समय बीत गया। तमाम उतार-चढ़ाव के बीच उन्होंने कभी कांग्रेस के साथ भीतर घाट नहीं किया पर इस ईमानदारी का परिणाम उन्हें कभी नहीं मिला बदले में कभी अजीत जोगी ने तो इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया। जब कांग्रेस में समय-समय पर हर नेता का स्वाभिमान जाग जाता है तो कोई आश्चर्य नहीं इस बार बिलासपुर महापौर बेलतरा सीट से चुनाव लड़ने उतर ही जाएं।