24 HNBC News
24hnbc सूक्ष्म प्रबंधन से ही कांग्रेस को मिल सकती है बिल्हा में जीत
Thursday, 26 Oct 2023 18:00 pm

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2023।
2003 से बिल्हा विधानसभा का कोई भी चुनाव ऐसा नहीं हुआ जिसमें सियाराम कौशिक ने उम्मीदवारी नहीं की हो। तमाम कयास को झटका देते हुए इस बार भी बिल्हा विधानसभा में कांग्रेस ने सियाराम कौशिक पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है और अब वे रोज अपनी तय नीति के अनुसार जनता के बीच भरोसे की सरकार को लेकर जा रहे हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी का चुनावी प्रबंधन पूर्व की अपेक्षा बेहतर नजर आ रहा है। इस बात में कोई दोराय नहीं कि बिल्हा में चुनाव का निर्णय मतदाता प्रबंधन से ही होगा। अभी तक बिल्हा विधानसभा में सीधा मुकाबला ही होता है और इस बार भी वही दिखाई दे रहा है। भाजपा से धरमलाल कौशिक कांग्रेस से सियाराम कौशिक ऐसे में कुर्मी मतों के बीच बटवारा के बाद एक एक जाति संप्रदाय का वोट अति महत्वपूर्ण हो जाता है। 
भाजपा प्रत्याशी के पास सरकार न होते हुए भी किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। दोनों प्रत्याशी के घर के सामने गाड़ियों की लाइन लगी देखी जा सकती है पर कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम का व्यवहार मतदाताओं के साथ सहज, सरल और मिलन सरिता का होता है उनकी सबसे बड़ी विशेषता विश्वसनीयता है एक बार जहां जिसके साथ खड़े हो गए वहां से हटाना इनकी फितरत नहीं और बिल्हा के मतदाता सियाराम की इस नेक नियति को अच्छे से समझते हैं। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज होगा दोनों प्रत्याशी के बीच दाव पेच दिखाई देने लगेंगे चुनाव में सफलता माइक्रो प्रबंधन से ही मिलेगी।