24hnbc गलत प्रत्याशी चयन तानाखार में फस गई कांग्रेस
Thursday, 26 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2023।
गलत प्रत्याशी चयन करके पाली तानाखार में कांग्रेस ने बैठे बिठाये मुसीबत मोल ले ली है। तानाखार को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है यहां तक की जब 2018 के चुनाव में विधायक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में चला गया
तब भी कांग्रेस ने एक अनजान चेहरा बिलासपुर से मोहित केरकेट्टा उतार कर चुनाव जीत लिया। पर इस बार आदिवासी मतों का समीकरण कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिद्दार के पक्ष में नहीं है। वो जनपद अध्यक्ष है के बावजूद अपने नामांकन रैली में भीड़ नहीं जुटा पाई। तानाखार की राजनीति गोंड 64000, कंवर 40000, उरांव 20000, महंत 15000 के बीच घूमती है। पूरा खेल जीसीसीजे के छत्रपाल सिंह कंवर ने बिगाड़ कर रख दिया वे कांग्रेस से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे उनकी पत्नी शिव कला जिला पंचायत अध्यक्ष है हालांकि निर्दलीय है पर पति-पत्नी को लगता था कि कांग्रेस की टिकट उनको मिलेगी नहीं मिली। तो छत्रपाल ने जोगी कांग्रेस की शरण ले ली और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से तुलेश्वर सिंह मरकाम चुनाव मैदान में उतरे हैं।
पाली तानाखार कांग्रेस के लिए मुफीद होता कि वे संत कुमार नेताम को अपना प्रत्याशी बनते। उच्च शिक्षित इस आदिवासी नेता के पास जहां गोंड समाज के वोट हैं वही अन्य आदिवासी वर्ग में भी उनकी पकड़ है। अपना राजनीतिक जीवन विद्यार्थी परिषद से प्रारंभ करने के कारण सुदूर जंगल क्षेत्र में काम करने की समझ है और आदिवासी लोगों के बीच सच्चे आदिवासी के रूप में उनकी मान्यता है क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को फर्जी आदिवासी के आरोप में न केवल घेरा बल्कि उन्हें अंतिम परिणाम तक पहुंचा। पद कांग्रेस की राजनीति उच्च शिक्षित लोगों को विधायिका में पहचाने कि नहीं रोकने की रही है। क्षेत्रीय छात्रपों को नेता नहीं केला अच्छा लगता है। शायद इसी कारण तानाखार से तमाम सर्वे में आगे होने के बावजूद नेताम को प्रत्याशी नहीं बनाया गया। और अब कांग्रेस की प्रत्याशी नामांकन दिनांक से ही पिछड़ती नजर आ रही है।