24 HNBC News
24hnbc कका का दाव शरद कि एनसीपी ने छत्तीसगढ़ में तोड़ा दम
Wednesday, 25 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2023।
2 दिन पूर्व जांजगीर जिले में इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण दल एनसीपी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ऐसे धोबी पछाड़ दिया की शरद पवार की पार्टी छत्तीसगढ़ में धूल खाती नजर आ रही है। आज यह स्थिति है की 90 विधानसभा क्षेत्र में कहीं से भी एनसीपी के नाम एक नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।
स्वयं को ओबीसी राजनीति का माहिर खिलाड़ी जताते वाले नोबल वर्मा ना घर के रहे ना घाट के..... उनके लिए चंद्रपुर से चुनाव लड़कर विधानसभा में पहुंचने का यह अंतिम अवसर था पहले उन्होंने टिकट के लिए बसपा में जाने का प्लान बनाया पर चंद्रपुर के कांग्रेस प्रत्याशी को भनक लग गई सब जानते हैं कि बसपा में प्रत्याशी घोषणा को लेकर क्या कुछ नहीं होता उसी का परिणाम रहा एक सिंगल नाम चंद्रपुर के लिए घोषित हो गया। वर्मा जी चित्त हो गए, विकल्प के तौर पर उन्होंने हारे हुए सैनिक की भांति कका के सामने हथियार रख दिए। कका ने मंच पर व्यंग कसने में कोई कमी नहीं की पर नोबल ने एक बात को पूरी की पूरे प्रदेश में कहीं से भी एनसीपी के नाम पर एक नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। इस तरह कका ने कांग्रेस की 2003 की हार का बदला एनसीपी सुप्रीमो से ले लिया।
कल तक एनसीपी के जो प्रवक्ता बिलासपुर का घोषणा पत्र जारी कर रहे थे वह अब मोहल्ले की राजनीति के काबिल नहीं बचे। घाघ राजनीतिज्ञों के बीच युवा राजनीति इसी तरह पिटती है।