24 HNBC News
24hnbc कांग्रेस का घोषणा पत्र किसानों के हितकारी या वोट बैंक का लालीपोप
Wednesday, 25 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2023।
 विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी कर किसानों पर दांव खेला है। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3200 रुपए देने का वादा करने के बाद अब कर्जमाफी का वादा किया गया भूपेश बघेल ने इस बात का ऐलान किया है। कि कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे। कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का होगा कर्जमाफ, सीएम ने किया ऐलान का 2018 विधानसभा चुनाव में भी जन घोषणा पत्र जारी कर कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो किसानों का कर्ज माफी किया जाएगा और धान खरीदी किया जाएगा और इस वर्ष भी कर्ज माफी करने और किसानों का धान 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी किया जाएगा करके कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें पिछले वर्ष चुनिंदा किसानों का चुनिंदा बैंकों का कर्ज माफी किया गया था जैसे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक व जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक का कर्ज माफी किया गया था जबकि किसानों का 70% की कर्ज राष्ट्रीयकृत बैंक जैसे एसबीआई, इलाहाबाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक जैसे अन्य बहुत से बैंकों मै कर्ज रहता है जिसमें किसानों को फायदा नहीं मिलता है और किसान कर्ज में डूबा रहता है और कुछ ही किसानों का को राज्य बैंक जैसे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में केसीसी है उन्ही को ही लाभ मिला और बाकी किसान आज भी कर्ज में डूबा हुआ है उसके साथ ही साथ सोसायटीयो ने जिन किसान भाईयो का कर्ज खाद बीज का था उस समय घोषणा बस हुआ है कहकर पूरा कर्ज किसानों के धान में काट लिया था और बाद में काटी गई कर्ज की राशि वापस आएगी कहकर आज पुना विधानसभा चुनाव आ गई लेकिन आज तक राशि खाते में नहीं आया और टिक वर्तमान में भी कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र जारी कर किसानों का कर्ज माफी करने का और 20 क्विंटल धान खरीदी का घोषणा पत्र जारी कर कहा जा रहा है कि सरकार बनने पर कर्ज माफी किया जाएगा ।
क्या वास्तव में सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार इसी वर्ष से खरीदी धान का 3200 रुपए देंगे और पूरा सभी बैंक का केसीसी कर्ज माफ करेंगे कि पिछले बार की तरह किसानों को लालीपॉप दिया जाएगा।
 
(नंद कुमार राजपूत)