24 HNBC News
फायर ब्रांड सरमा कल बिलासपुर में तैयार रहिए चुनावी माहौल में बिलासपुर का एकमात्र मुद्दा उग्र हिंदुत्व
Tuesday, 24 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 अक्टूबर 2023।
बिलासपुर जिले के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी, 26 अक्टूबर गुरुवार के दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा के नेतृत्व में सभी सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बिलासपुर में असम के मुख्यमंत्री के आगमन से अब यह तय है कि भाजपा का मुख्य चुनावी एजेंडा कट्टर हिंदुत्व, वोटो का ध्रुवीकरण, 80-20, कथित गौ रक्षा, धर्मांतरण ही रहेगा।
छत्तीसगढ़ संस्कृति धान का समर्थन मूल्य, बिजली, बढ़ती महंगाई आदि पीछे चले गए। हिमंत विस्वा सरमा के आने की सूचना आज भाजपा पार्टी बिल्हा धरमलाल कौशिक, बिलासपुर अमर अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता में दी।
आज ही बिलासपुर जिले की बेलतरा सीट से सुशांत शुक्ला को अपना प्रत्याशी भी घोषित किया। जिले के सबसे युवा प्रत्याशी की पहचान पहले जूदेव गूट और बाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के गूट से जानी जाती है। भाजपा की राजनीति में जूदेव उग्र हिंदुत्व के समर्थक रहे और बाद में अनुराग भी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खी में रहते हैं। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में राजनीति की शांत आबोहवा में अब पार्टी अपनी तरफ से ध्रुवीकरण का कोई मौका नहीं छोड़ने वाली, लगता है नामांकन जमा होने के बाद एक तरफ चुनाव आयोग को साथ में जिला प्रशासन को नफरत भरे भाषणों से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।