24 HNBC News
24hnbc कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू भारतीय जनता पार्टी में शामिल
Tuesday, 24 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार, 25 अक्टूबर 2023।
कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू कट्टर कांग्रेस नेत्री थी जो पिछले कई पंचवर्षीय से कांग्रेस के लिए मेहनत कर रही थी और पार्टी के लिए जी जान लगा कर पार्टी के लिए कार्य कर रही थी वे कई बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है और अभी वर्तमान में सभापति श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ की सदस्य है और वे बिल्हा विधान सभा की दावेदारी कर रही थी लेकिन पार्टी ने विश्वाश नहीं जताई बल्कि कई बार विधायक रह चुके सियाराम कौशिक को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया जिससे नाराज कांग्रेस नेत्री अपना इस्तीफा पार्टी को दे दिया और नेत्री ने दिल्ली जाकर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात कर भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर राजनीति में हलचल मचा दी और भाजपा में शामिल होकर पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।