24 HNBC News
जेसीसीजे पर लगाया 25 सीटों पर गठजोड़ का आरोप लगता है अटल को कोटा में हार का पूर्व आभास हो गया है
Saturday, 21 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 अक्टूबर 2023।
बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास माने जाने वाले अटल श्रीवास्तव ने जेसीसीजे के अमित जोगी पर गंभीर आप मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि जीसीसीजे का भाजपा से डील हुई है। कांग्रेस को 25 सीटों पर हारने के लिए साथ ही उन्होंने अमित जोगी नक्सलियों से गठजोड़ की भी बात कही। कोटा विधानसभा के प्रत्याशी ने यह सब कुछ गौरेला पेंड्रा की एक पत्रकार वार्ता में कहा और यह सब कुछ बिलासपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार में छपा है।
आरोप गंभीर है, उन्हें चुनावी आरोप कह कर खारिज नहीं किया जा सकता। पिछले चुनाव में भी अमित जोगी के पिता अजीत जोगी पर कांग्रेस ऐसे ही आरोप लगाती थी की जेसीसीजे का डॉक्टर रमन सिंह से गठजोड़ है। तब जोगी कांग्रेस ने 7 विधानसभा सीट जीती थी और उनका चुनावी गठजोड़ बसपा से था। 
छत्तीसगढ़ की राजनीति में लगभग सभी राजनीतिक दल नक्सलियों से गठजोड़ का आप एक दूसरे पर लगाते हैं। झीरम कांड में आज तक सच्चाई बाहर नहीं आई कांग्रेस सरकार में मंत्री कवासी लखमा के नक्सलियों से संबंध में बहुत कुछ कहा लिखा और सुना जाता है। झीरम कांड के बाद चरणदास महंत और लखमा के बीच का संवाद वाला वीडियो काफी सुना और देखा गया था। अजीत जोगी/अमित जोगी का नक्सलियों से दोस्ती के कई किस्से छत्तीसगढ़ की राजनीति में सुनाई देते रहते हैं। 
अटल श्रीवास्तव ने जो आरोप लगाए हैं वे कोटा विधानसभा से कांग्रेसी प्रत्याशी बन जाने के बाद लगा रहे हैं। अभी तो जेसीसीजे ने कोटा विधानसभा से अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया है परंतु लगातार चार चुनाव जीत चुकी छत्तीसगढ़ की राजनीति में बेहद सम्मानित रेणु जोगी ने कोटा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है अब यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला रोचक होने वाला है।
भाजपा ने प्रबल प्रताप जूदेव को अपना प्रत्याशी बनाया है रेणु जोगी और जोगी परिवार के लिए यह एक बड़ा मौका है जब वह जूदेव से लोकसभा हर का हिसाब बराबर कर सकते हैं। राजनीति में चुनावी हार जीत चलती रहती है पर एक वरिष्ठ नेता का सार्वजनिक स्थान पर अपमान बड़ी बात होती है। और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी के साथ ऐसा जब कभी भी हुआ उनके पीछे अटल श्रीवास्तव ही थे उनकी इस हिम्मत के पीछे उनके सिर पर भूपेश बघेल का हाथ रहा। ऐसे में कोटा विधानसभा चुनाव जोगी परिवार को वह पूरा मौका दे रहा है जहां पर वह हिसाब चुकता कर सकते हैं। 
अटल श्रीवास्तव का आरोप की अमित जोगी का नक्सलियों से संबंध है तब पहले यह प्रश्न आता है कि पिछले 5 साल से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है अमित जोगी किसी राजनीतिक पद पर नहीं है। ऐसा कोई मौका नहीं आया जब कांग्रेसी सरकार ने उन्हें चैन से रहने दिया हो। यहां तक की मरवाही बाय इलेक्शन में उनके और उनकी पत्नी के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ कार्यवाही भी हुई नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। एफआईआर हुई यदि सरकार को नक्सली संबंधों का ज्ञान होता तो कानूनी कार्यवाही से अमित जोगी कैसे बच गए। केंद्र के गृहमंत्री छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सक्रियता के लिए कांग्रेस से सरकार को दोषी ठहराते हैं और कांग्रेस के नेता नक्सलियों का अजीत जोगी से याराना बताते हैं। अटल श्रीवास्तव का यह आरोप की 25 सीट पर डील हुई है। तब तो कांग्रेस का दोबारा सत्ता में आना कठिन जान पड़ता है। कहीं कोटा में हार का अंदेशा हो जाने के कारण अपनी असफलता को छिपाने का पूर्व अभ्यास तो नहीं किया जा रहा.....।