24hnbc बची खुची इज्जत भी गई प्रदेश अध्यक्ष ने ही छोड़ा एनसीपी
Friday, 20 Oct 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2023।
एनडीए के गठबंधन वाली एनसीपी को आज छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा। जब उनके प्रदेश अध्यक्ष ने ही चंद्रपुर विधानसभा में उतरने के लिए बहुजन समाज पार्टी की राह पकड़ ली। जांजगीर जिले में पिछले दो दिन से नोबल वर्मा के बसपा प्रवेश की खबरें लगातार आ रही थी। बताया जाता है कि नोबल वर्मा आज सुबह ही दिल्ली चले गए हैं।
एनसीपी के प्रवक्ता ने जानकारी नहीं होने की बात कही है वही एक दूसरे बड़े नेता संजय चौहान ने कहा कि नोबल वर्मा वरिष्ठ नेता है उन्हें चंद्रपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा है इसलिए चले गए होंगे। हम तो टिकटों के इंतजार में बैठे हैं इसी मामले पर एनसीपी की छत्तीसगढ़ परवेक्षक से बात करने की कोशिश की गई पर वह किसी मीटिंग में होने का बहाना बना रहे थे। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में एनसीपी की डूबती नाव पर कोई नहीं रुकना चाहता।
एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार की स्थिति वैसे भी घर संभालने की है। घर मजबूत रहेगा तो अन्य स्थानों पर सोचा जा सकता है पर यहां तो महाराष्ट्र में ही चाचा जी की खाट भतीजे ने खड़ी कर रखी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की चिंता कौन करेगा...।