24hnbc पार्टी के काम का प्रचार- प्रसार यही तो है असली भारत जोड़ो
Sunday, 15 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24एचएनबीसी.काम
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2023।
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिले की मस्तूरी सीट पर एक रोचक स्थिति देखी जा सकती है। एक तरफ स्वयं को वॉल पेंटिंग से नेता सिद्ध करने वाले दिल्ली में टिकट की आस में डेरा डालकर बैठे हैं। तो दूसरी तरफ संगठन और सहयोगी जो टिकट के आवेदनकर्ता तो हैं पर एआईसीसी के दफ्तर का चक्कर न काटकर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती और सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की बातें मतदाताओं को समझ रहे हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीति रीति से प्रभावित कर उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी दिला रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और उनके सहयोगी कमल सिंह डहेरिया अपनी टीम के साथ इसी काम पर लगे हैं।