भेट मुलाकात कर लोगों से मांगा आशीर्वाद दयाल दास के नवागढ़ में प्रथम आगमन से जनता में दिखा काफी उत्साह
Sunday, 15 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बेमेतरा, 16 अक्टूबर 2023।
भारतीय जनता पार्टी से विधायक प्रत्याशी दयाल दास बघेल का नवागढ़ प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह उमंग देखी गई, जगह जगह नगर भ्रमण कर लोगों से भेट मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा, एवं क्षेत्र के जनता से पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल के पंद्रह साल तक क्षेत्र के जनता का सेवा एवं विकास कार्य को देखते हुए पुनः एक बार नवागढ़ विधान सभा से विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान दयाल दास बघेल ने बताया कि क्षेत्र की जनता कार्यकर्ताओं की उत्साह उमंग देख कर लगता है इस बार भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी और क्षेत्र के जनता एक बार फिर से नवागढ़ से विधायक चुन कर सेवा का अवसर जरूर देगी।
सामाचार संकलन (नंद कुमार)