चुनाव आयोग का डबल स्टैंडर्ड कोयले का रखो हिसाब अशर्फी लूटो लूटाओं
Thursday, 12 Oct 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2023।
नवरात्रि हर साल दो बार आती है शारदीय नवरात्रि का उत्साह दूसरी नवरात्रि से ज्यादा होता है। पर इस बार तो नवरात्रि विशेष से भी विशेष हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों पर विशेष मेहरबानी कर दी छत्तीसगढ़ की प्रथम 20 सीट जिन पर मतदान 7 नवंबर को होना है जिसके लिए नामांकन पत्र सूचना का प्रकाशन 13 तारीख को हो जाएगा। उन्हें छोड़कर 70 सीटों पर दुर्गोंत्सव समिति के माध्यम से चुनाव को मैनेज करो और इसका हिसाब भी नहीं रखना पड़ेगा। अर्थात चुनाव में दो नंबर की रकम खर्च करने के लिए चौकीदार ने ही बढ़िया रास्ता निकाल दिया।
बिलासपुर का ही उदाहरण लें छोटी बड़ी 300 से ज्यादा दुर्गोंत्सव समितियां हैं। भैया ने घर पर ही सब की बैठक बुला ली अब बैठक में समिति पदाधिकारीयों की शक्ल देखकर तंबोला हो जाएगा। जब नामांकन की अधिसूचना ही नहीं निकली है तब जिसके टिकट घोषित हो चुके हैं, जिनके नहीं हुए हैं और दावेदार हैं द्वारा बाजार में उतारी गई इस रकम का हिसाब किताब कौन करेगा।
निर्वाचन आयोग भी चुनाव के खेल में शामिल हो गया है लगता है। कोयल का हिसाब रखेगा और अशर्फी लूटने देगा यह बात छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर लागू होगी। इसे अंधा बातें रेवाड़ी नहीं चश्मा लगाकर रेवाड़ी बांटना कहते हैं।