
छत्तीसगढ़। बस्तर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। शहर के एटीएम मशीनों से बीते तीन माह के भीतर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये गायब करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से नगदी पैसे भी बरामद किए गए हैं।
इस मामले में बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के अनुसार पिछले 3 महीने से शहर के कई क्षेत्रों में स्थित एसबीआई के बैंक एटीएम मशीनों से करोड़ों रुपये गायब होने की शिकायत बैंक अधिकारियों को मिली। बैंक अधिकारियों द्वारा बीते 24 नवम्बर को कोतवाली थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद बस्तर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर रही थी। जांच के बाद अंततः पुलिस ने सप्ताह भर के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराधियों में अनुराग यादव और जनार्धन यादव का नाम सामने आया है। बस्तर एसपी दीपक झा ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निवासी है जो कि अपने ही खाते से पैसे निकाल कर कुछ पैसे एटीएम में ही छोड़ देते थे। उसके बाद बैंक में कपलेंट करते थे कि उन्होंने एटीएम से पैसे निकाले थे जो कि एटीएम में ही फंस गए है। इस कंप्लेंट के आधार पर बैंक द्वारा उनके खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिया जाता था। ऐसे में इन लोगों ने 3 महीनों में करोड़ो रूपये का चपत बैंकों को लगा दिया। आरोपियो के पास से 2 लाख रु. भी बरामद कर ली गई है। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बस्तर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथियों को भी दूसरे राज्य से गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों ने बस्तर समेत राज्य के अन्य शहरों में फर्जी तरीके से रुपये निकालने का काम संगठित तरीके से किया था। इनके खिलाफ जगदलपुर के साथ ही धमतरी में भी दर्ज है।