24 HNBC News
3 दिसंबर के बाद कितने कांग्रेसी नेता होंगे सरकारी मेहमान कांग्रेस की वायरल सूची ही अधिकृत हुई तो छत्तीसगढ़ में डॉक्टर रमन की ताजपोशी तय
Tuesday, 10 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 अक्टूबर 2023।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा प्रत्याशियों की एक सूची वायरल हुई थी। बाद में मात्र एक पेंडिंग के बाद वही सूची अधिकृत हो गई। याद करें भाजपा की वायरल सूची के बाद कांग्रेस की भी एक सूची वायरल हुई है जिसमें कोटा से अटल श्रीवास्तव, बिल्हा से प्रमोद नायक, बेलतरा से रामशरण यादव, तखतपुर से संतोष कौशिक के नाम है।
कई लोगों को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की परंपरा कांग्रेस भी निभा देगी और वायरल सूची ही अधिकृत सूची हो जाएगी। लोग कहते हैं भारतीय जनता पार्टी के पास जीते हुए सांसद थे तभी तो उसने जीते हुए संसद को बतौर विधानसभा प्रत्याशी उतार दिया। ऐसे में कांग्रेस हारे हुए लोकसभा प्रत्याशी को विधानसभा प्रत्याशी बनती है तो क्या बुराई है। ऐसे ही तर्क बेलतरा और मस्तूरी को लेकर दिए जाते हैं। लोग कहते हैं कि राजनीति में हारने से अनुभव बढ़ता है और अनुभव से जीत मिलती है यदि यह सच है तो बेलतरा का सबसे अच्छा उम्मीदवार अनिल टाह है। उसके पास तो अलग-अलग राजनीतिक दलों से, यहां तक की बतौर निर्दलीय भी हारने का अनुभव है।
असल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भले ही अजीत जोगी की कितनी भी आलोचना कर ले पर अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के मामले में वह अजीत जोगी ही साबित हो रहे हैं। उनके पसंद की यदि बात की जाए तो वायरल सूची भाजपा के मुकाबले फिसड्डी है, और वही सूची अधिकृत हो गई तो छत्तीसगढ़ में डॉक्टर रमन सिंह की ताजपोशी 3 दिसंबर के बाद हो जाएगी और इसके बाद ईडी जो करेगी यह देखने लायक होगा।