24 HNBC News
24hnbc महादेव का सिक्का फूट गया और सट्टे की राजधानी सक्ति आज भी है कायम, इसे कहते हैं असली राज
Monday, 09 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2023।
भिलाई रायपुर से लेकर मुंबई और दिल्ली तक इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश पुलिस के बीच भी इन दोनों महादेव ऐप सौरभ चंद्राकर और रवि उत्पल की चर्चाएं हो रही है। इन सब के बीच बड़े-बड़े अखबार और न्यूज़ चैनल इनके कारनामों से पटे पड़े हैं।
इस पूरी कहानी में सट्टे की असल राजधानी सक्ति को लोग भूल बैठे हैं। या यूं कहें कि सक्ति के सट्टेबाज असल घुटीयल और दिमागदार अपराधी बने हुए हैं। ध्यान दें 2023 में ही इनकम टैक्स की रेड इनके यहां हुई थी और आईटी ने एक लिखित शिकायत सक्ति के पुलिस अधिकारी को की थी पूरे खातों का विवरण भी दिया था पर मामला दब गया लगता है। छापे के दौरान करोड़ों रुपए की चोरी चले जाने अघोषित रूप से पुलिस की मदद से प्राप्त हो जाने की खबरें भी छपी थी। सटोरिया मीडिया से भी संबंधित है और अभी हाल ही में इस सट्टेबाज का बर्थडे भी मनाया गया था और बॉलीवुड से बड़े फिल्मी सितारों ने बाकायदा सोशल मीडिया पर बधाइयां भी दी थी। पर जिसे फसना था फरार होना था दुबई पहुंचकर लुक आउट नोटिस का शिकार होना था हो गया अब उसके पीछे ईडी से लेकर अन्य कई जांच एजेंसियां पड़ी है क्योंकि मामला केवल सट्टे का नहीं उसके बाद ड्रग्स से भी जुड़ गए हैं।
पर सक्ति के सट्टेबाज आज भी आराम से घर गृहस्ती बर्बाद कर रहे हैं और इन्हें कुछ पुलिस अधिकारियों और एक नेता का संरक्षण प्राप्त बताया जाता है।