24 HNBC News
एक विश्व विख्यात आध्यात्मिक संस्था भी होगी बदनाम बेचारा बिल्डर फस गया हनी ट्रैप
Tuesday, 10 Oct 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2023।
लगभग 5 ए 6 दिन पूर्व बिलासपुर के कुछ न्यूज पोर्टल्स में बिल्डर कांग्रेसी बिल्डर उसके कार्यक्षेत्र का जिक्र करते हुए एक न्यूज़ प्रकाशित की, न्यूज़ को पढ़कर लगता था कि मामले के पीछे कुछ और लक्ष्य है।
पता चला कि युवती के साथ युवती के अनुसार 10 तारीख को यह घटना हुई अब फिर उसने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के पास लिखित शिकायत की, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उसने जब कुछ पत्रकारों से बात की तब उसने आरोपी का नाम भी लिया है। किंतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास इस दौरान बिलासपुर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का दौरा हुआ पर युवती ने अपनी शिकायत वहां नहीं की यही से पूरा मामला संदिग्ध हो जाता है।
एक न्यूज़ पोर्टल में समाचार के साथ कटिंग के रूप में वीडियो भी चलाया जा रहा है जिसमें जिसे देखकर स्पष्ट हो जाता है कि जो कुछ भी युवती और उसके पूर्व से साथी के बीच हुआ उसकी रिकॉर्डिंग युवती के किसी साथी ने की है। इसकी जानकारी पुरुष को बाद में होती है चेहरे के भाव और उसके बाद उसके हरकतों से यह दिखाता है कि उसने स्वयं को छुपाने का प्रयास किया है। यहीं से पता चलता है कि पूरा मामला हनी ट्रैप का बन गया है।
अब सवाल यह उठता है कि यदि मामले का पटाक्षेप हो गया है तो इस पटाक्षेप में खर्च हुई रकम किन लोगों के बीच बटी और जिस व्यक्ति का चेहरा दिखाई दे रहा है वह केवल बिल्डर और एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता मात्रा नहीं है। आध्यात्मिकता और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार करने वाली एक संस्था में ट्रस्टी भी है।
ऐसे में यदि यह समाचार और वीडियो क्लिपिंग उसे आध्यात्मिक संस्था के मुख्यालय तक जाती है तो नेताजी की ट्रस्ट शीघ्र खतरे में पड़ जाएगी।
हालांकि आध्यात्मिकता के इस ट्रस्ट के मुखिया पर उत्तराखंड में भी दैहिक शोषण के आरोप लगा चुके हैं।