24 HNBC News
24hnbc ऐसा हाल, यही रहा तो आप का चुनाव चिन्ह उन पर ही पड़ेगा भारी
Wednesday, 04 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2023।
आम आदमी पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ में अपने लिए बड़ी संभावना देख रही है और इसी कारण उसने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसी क्रम में अपने राजनीतिक प्रचार को हिम्मत देने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने जीते हुए विधायक दिल्ली या पंजाब से छत्तीसगढ़ भेजना भी शुरू किया है। ऐसे ही एक विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर पंजाब से इन दोनों तशरीफ़ लाई है। बिलासपुर विधानसभा की प्रत्याशी डॉक्टर उज्ज्वल कराड़े 2 साल से कभी होर्डिंग, पोस्टर तो कभी जनसंपर्क तो कभी घर-घर दस्तक देकर सक्रिय हैं। आज उनकी रैली थी। अंबेडकर चौक पर जो जनसभा हो रही थी उसे कार्यकर्ता सभा भी नहीं कहा जा सकता यदि यही हाल रहा तो डॉक्टर कराड़े स्वयं को उलझाओ प्रत्याशी भी नहीं बना पाएंगे। कटतम प्रतिद्वंदी बना तो बहुत दूर की बात है।