24 HNBC News
24hnbc भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
Tuesday, 03 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 अक्टूबर 2023।
कल देर रात राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता ने पार्टी छोड़ कांग्रेस के विचारधारा राहुल गांधी का नेतृत्व और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नीतियों में भरोसा करते हुए कांग्रेस में प्रवेश किया। 
मस्तूरी ब्लाक के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि पार्टी की रीती नीतियों का प्रचार करने के दौरान कमल डहेरिया के व्यवहार सज्जनता मिलनसारीता से प्रभावित होकर भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इसी क्रम में गुलाब सिंह पटेल, रामायण पटेल, वृंदा पटेल, मुकेश भारद्वाज, श्रीमती मुन्नी बाई, गंगा, ओम काली डहेरिया, तिलका देवांगन, संतन भारद्वाज, सूर्य भारद्वाज, मंदीप, विक्रांत, देवाशीष, विकास, अजय जोशी, राजा राय। 
सहित दर्जनों युवा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्राप्त की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी को कांग्रेसी गमछा पहनकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मस्तूरी क्षेत्र के लोकप्रिय नेता कमल डेहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, जिला सचिव टारकेश्वर पाटले उपाध्यक्ष उदय भार्गव उपस्थित थे।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार कांग्रेस हारकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिलासपुर जिले के ग्रामीण संगठन का फिर से दुरुस्तीकरण किया और मस्तूरी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नागेंद्र राय पर विश्वास व्यक्त किया तब से क्षेत्र में पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हुआ है और स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस को सफलता भी मिली। ऐसा माना जा रहा है कि यहां से भाजपा का प्रत्याशी तय है और विधायक डॉक्टर बांधी फिर से विधानसभा प्रत्याशी होंगे। पिछली बार बसपा का प्रत्याशी यहां से दूसरे स्थान पर था बसपा ने फिर से दाऊ राम रत्नाकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉक्टर बांधी फिर से प्रत्याशी बनने की उम्मीद है ऐसे में भाजपा के भीतर असंतोष भी बढ़ रहा है। अभी तक कांग्रेस ने अपनी कोई भी सूची अधिकृत रूप से जारी नहीं की है।