24 HNBC News
24hnbc अच्छा तो इसलिए सनातन का नॉरेटिव सेट किया जाता है
Friday, 29 Sep 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 सितंबर 2023।
 चाहे प्रदेश के मुख्यमंत्री हो या देश के प्रधानमंत्री की रैली। यदि युवाओं को रोजगार मिल ही जाए तो राजनीतिक दलों का बैनर पोस्टर उठाने कौन आएगा। यदि राजनीतिक दल के नेता के पास रूपयो की कमी नहीं है तो मीडिया के समक्ष दमदार दावा करें की रैली रायपुर और रायगढ़ से ज्यादा बड़ी होगी। जितना क्षमता हो मैदान की उतना बड़ा डोम लगा लीजिए। जिला मुख्यालय में रैली रख लीजिए, दूर रख लीजिए, कहीं भी रख लीजिए बांटने के लिए यदि हाथ में नोट है तो आम नागरिक की मजबूरी है कि वह नेता को सुनने आएगी। 
 
आज की रैली में आम रेट 100 से ₹500 का रहा। जिस देश में मनरेगा के तहत साल भर में 50 से 56 दिन का काम मिलता हो और उसके आवाज में प्रतिदिन 33 से 36 रुपए ही प्राप्त होता हो वहां एक दिन का ₹100 से ₹500 तक बड़ा लालच है, ऊपर से आने जाने के लिए बस और रास्ते का नाश्ता, साथ ही घूमने के लिए शहर।
 आज बिलासपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की शासकीय यात्रा हुई। उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में एक भारी भीड़ वाली आमसभा को संबोधित किया। निर्धारित समय दो से ढाई बजे के बीच आम सभा शुरू होनी थी इसलिए सुबह 9:00 बजे से ही बिलासपुर शहर की सीमा में चार पहिया वाहनों का क्रम शुरू हो गया था। सड़क किनारे कई जगह पर टीम का नेता पैसों का बंटवारा करते देखा गया। पुरुषों के साथ-साथ महिला नेत्रियों को भी अपनी टीम के साथ हिसाब किताब में व्यस्त पाया गया। आम सभा के भीतर काला कपड़ा पहनकर आने पर प्रवेश वर्जित रखा गया। कुछ लोग जो राजनीतिक विरोध वश काला कपड़ा पहनकर नहीं आए थे उन्होंने प्रवेश द्वार पर ही अपने काले कपड़े उतार दिए और आमसभा के अंदर गए। यह बात समझ के पार है कि सब रंगों के समान इसे लोग स्वीकार क्यों नहीं करते।