24 HNBC News
24hnbc आप के प्रशिक्षु नेता गिरा रहे विधानसभा टिकट का दाम
Thursday, 28 Sep 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 सितंबर 2023।
विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है। सूत्र बताते हैं कि इतना मैक्सिमम खर्च कोई भी प्रत्याशी नहीं करता। सरकारी दस्तावेज निर्वाचन आयोग के हिसाब किताब में कोई भी प्रत्याशी खर्च की अधिकतम सीमा से 20% नीचे ही रहता है। पर हम चर्चा कर रहे हैं छत्तीसगढ़ में दूसरी बार चुनाव में उतरने वाली आप पार्टी में प्रत्याशी बनने के लिए नये नवेले नेताओं का अपने से बड़े नेता जैसे लोकसभा प्रभारी को टिकट के लिए चढ़ावे में दी जा रही रकम और बाद में घर में मारपीट से लेकर टिकट मिलने पर बकरा खिला देने की कसमें।
आप पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इन दोनों फोन रिकॉर्डिंग के विशेषज्ञ हो गए हैं ग्रुप में हर एक-दो दिन के भीतर पैसा लेकर टिकट देने के आरोप लगाते रहते हैं जो ज्यादा गंभीर आरोप लगा देता है उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। हल्के फुल्के आरोपों में तो सूनवाही ही नहीं होती। जांजगीर चांपा जिले के चंद्रपुर विधानसभा के बारे में एक ऐसा ही ऑडियो वायरल हो रहा है बताया जाता है कि बातचीत उसे क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी और एक टिकट के दावेदार के बीच है दावेदार बातचीत से नेता कम राजनीति का प्रशिक्षु ज्यादा समझ आता है।
 पार्षद की टिकट के दाम में विधानसभा का टिकट पा रहा है तब भी चिंतित है लगता है कि उसने 9 या 10 लाख रुपए अपने परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति के बगैर किसी को दिया है। और अब नेता के कथन अनुसार ही परिवार के सदस्य उसकी पिटाई कर रहे हैं इसलिए उसको पैसा वापस चाहिए। पैसा किस्तों में दिया गया है और अभी टिकट बटी भी नहीं है ऐसे में पैसा लेने वाले नेताजी उसे दोबारा टिकट की गारंटी लेकर समझा देते हैं। कुल मिलाकर राजनीति में यह कोई नई बात नहीं है। ठगने वाले और ठगाने वाले का अपना अपना स्तर होता है।
 अभी कुछ माह पूर्व ही कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार सब ने देखी बाद में कर्नाटक के एक बड़े मीडिया किंग ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी बताई जाती यूथ विंग की महिला नेत्री के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई बताया कि बड़े सतीराना oतरीके से 3:50 करोड रुपए ले लिए गए यहां तक की ठग गिरोह के दो सदस्य केंद्रीय चुनाव समिति के बड़े पदाधिकारी के नाम से उनसे मिल लिए और सौदा पक्का कर दिए पैसा लेने के बाद टिकट नहीं मिली मामला पुलिस तक पहुंच गया। ठगी के तीनों मास्टरमाइंड पुलिस पकड़ से बाहर हो गए और अब मामला चर्चा में है।