24hnbc सर्वहारा समावेशी नीति पर चलकर ही कांग्रेस के लिए खुल सकता है बेलतरा विजय का द्वार
Monday, 25 Sep 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 26 सितंबर 2023।
कांग्रेस की लहर में भी बेलतरा सीट जीती नहीं जा सकी और बेलतरा में कांग्रेस की लगातार हार का सबसे बड़ा कारण है, गलत प्रत्याशी चयन। राजनीतिक विश्लेषकों ने भ्रमपूर्ण जानकारी दे दे कर इस सीट को ब्राह्मण सीट घोषित कर दिया। लेकिन वह भूल जाते हैं कि इस सीट पर पूर्व में रामेश्वर खरे एससी बसपा प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज कराई है। और बसपा के ही सुदामा शुक्ला इस सीट पर तीसरे नंबर पर रह चुके हैं ऐसे में राजनीतिक पंडितों का यह भ्रम दूर हो जाना चाहिए की बेलतरा ब्राह्मण पक्षधर सीट है।
असल में कांग्रेस यदि इस सीट को जीतना चाहती है तो उसे राहुल गांधी की नीति सर्वहारा समावेशी के तहत काम करना होगा। इस विधानसभा सीट के लिए सर्वाधिक आवेदन लगभग 98 पेश हुए हैं, और यहां से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रजनीश सिंह फिलहाल विधायक हैं। अभी हाल ही में इस विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी ब्रह्मण समागम सम्मेलन हुआ। उस कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं की संख्या मात्र लगभग 5000 बताई जाती है। कार्यक्रम के बैनर पोस्टर से पता चलता है कि इस कार्यक्रम के मुख्य रणनीतिकार छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार थे। यदि सलाहकार के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम इस बुरी तरह फ्लॉप है तो कांग्रेस को अपने रणनीतिकारों के साथ फिर से नहीं रणनीति बनानी चाहिए। और उसे अपनी रणनीति बदलकर सर्वहारा समावेशी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए अन्यथा इस बार बेलतरा से कांग्रेस हारी तो यह सीट भारतीय जनता पार्टी का अभेद दुर्गा बन जाएगी।