24 HNBC News
24hnbc आजादी के 75 वर्ष बाद भी तखतपुर में किसी भी पार्टी ने नहीं उतारा ओबीसी प्रत्याशी
Monday, 25 Sep 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 सितंबर 2023।
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि कल की राहुल गांधी की सभा जिस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हुई है वह सीट तखतपुर कांग्रेस के डेंजर जोन के अंतर्गत आती है। बिलासपुर जिले में यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में सत्ता विरोधी लहर है तो उसमें तखतपुर का नाम पहले है। यहां का एससी मतदाता कांग्रेस के विधायक से अपनी नाराजगी छुपता नहीं है और उसने अपनी नाराजगी न्यायधानी से लेकर राजधानी तक व्यक्त की हुई है। ऐसे में विपक्ष भाजपा सबसे पहले इसी सीट को वापस अपनी झोली में डालने की रणनीति रखता है। 
आजादी के 75 साल के बाद भी ना तो भाजपा ने ना कांग्रेस ने तखतपुर विधानसभा सीट से किसी ओबीसी को टिकट नहीं दिया। यहां तक की भाजपा ने अल्पसंख्यक सीख जगजीत सिंह मक्कड़ को अपना प्रत्याशी बनाया और चुनाव जीता। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग से ताहिर भाई को प्रत्याशी बनाया मतदाताओं की दृष्टि से इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो लाख मतदाता हैं।
 जानकारों का कहना है कि इस क्षेत्र में सर्वाधिक साहू मतदाता हैं लगभग 45000, उसके बाद कौशिक मतदाता लगभग 35000, यादव 18000, रजक 10000। इस बीच में आश्चर्यजनक मतदाता संख्या ब्राह्मण और ठाकुर वर्ग को मिलाकर 14000 मतदाता है। इस लिहाज से वोट हमारा राज किसी का स्पष्ट दिखाई देता है।
 इसलिए साहू समाज के नेता देवीलाल साहू ने इस बार भाजपा से अपनी टिकट के लिए समाज के विभिन्न पदाधिकारी से समर्थन मांगा है, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी हुए हैं। विधानसभा तखतपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को अचानक एक चिंता सताने लगी है कल मध्यप्रदेश में जिस तरह से 10 सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार दिया गया वैसा ही यदि छत्तीसगढ़ में भी हो गया तो उन्हें पार्टी के प्रति वर्षों का समर्पण जाया होता दिखाई दे रहा है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नगर पंचायत, 122 ग्राम पंचायतें और तीन वार्ड बिलासपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत आते हैं। शहरी क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां की जनता राजनीतिक रूप से बेहद परिपक्व है और दल बदलूओ को पसंद नहीं करती। शायद यही कारण है कि हाल ही में जीसीसीजे छोड़कर भाजपा में शामिल हुए धर्मजीत सिंह यहां से चुनाव लड़ने में अनिक्क्षा जताते हैं।