24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Wednesday, 02 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 3 दिसंबर । देखें शुभ और अशुभ मुहूर्त कब से कब तक राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 12 शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 19, रबि उल्सानी 17, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 दिसंबर सन् 2020 ई॰।

सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि सायं 07 बजकर 27 मिनट तक उपरान्त चतुर्थी तिथि का आरंभ।

आद्र्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 21 मिनट तक उपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग पूर्वाह्न 11 बजकर 01 मिनट तक उपरान्त शुक्ल योग का आरंभ।

विष्टि करण सायं 07 बजकर 27 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ। चंद्र दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 3 दिसंबर: सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्ली 3 दिसंबर: शाम 05 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रात को 12 बजकर 22 मिनट से सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

आज के उपाय : आज पीत वस्‍त्र पहनकर विष्‍णु स्‍त्रोत का पाठ करें और पीले फल से श्रीहरि का भोग लगाएं।