24 HNBC News
24hnbc जिसने छिड़का मिट्टी तेल वही बांट रहा है माचिस
Sunday, 24 Sep 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 सितंबर 2023।
 
कौन छिड़क रहा है मिट्टी तेल, और कौन बांट रहा है माचिस यदि इसी तेजी से यह काम चला रहा तो सड़क से संसद तक जिस दिन आग लगेगी इंटरनेट बंद कर देने से यह रुकने वाली नहीं। 21 सितंबर को रात 11:00 बजे संसद की नई बिल्डिंग में जिस तरह लोकतंत्र को तार तार किया गया से समझ आ गया कि चुनाव जीत कर कैसे लोग पहुंचते हैं और उन्हें पहुंचाने का काम कौन कर रहा है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिधूड़ी ने अमरोहा लोकसभा सीट के सांसद कुंवर दानिश अली को जो कुछ कहा उसे अब लगभग सबने सुन लिया है। दक्षिण दिल्ली की चर्चा से ज्यादा जरूरी है अमरोहा की चर्चा उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र कमाल अमरोही और जान एलीया साहित्यकार के लिए बेहतर जाना जाता है। 2018 के चुनाव में दानिश अली को 610082 वोट मिले हारने वाले भाजपा प्रत्याशी को 537834 वोट से संतुष्ट होना पड़ा। बसपा के लिए यह जीत इसलिए बाद मायने रखती है 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर था। और 2018 के चुनाव में तीसरे नंबर से उठकर वह जीत गया। अमरोहा का यही चरित्र है 17 बार वहां के नागरिकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और लगभग अलग-अलग समय पर अलग-अलग नेताओं को सांसद चुना। यहां से कांग्रेस, सीपीआई, जनता दल, भाजपा, बसपा को जीत मिली है। यहीं से भारतीय जनता पार्टी के चेतन चौहान जो कभी भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज हुआ करते थे चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। अमरोहा गन्ने की खेती और कपास के लिए जाना जाता है। दोनों ज्वलनशील पदार्थ हैं मतदाता के गणित से 16 लाख वोटर में एससी, सैनी और जाट मतदाता वर्चस्व रखते हैं। बिधूड़ी ने जिसे गालियां दी वह मुस्लिम वर्ग यहां मात्र 20% है। 
दक्षिण दिल्ली जिसे इलियट क्षेत्र कहा जाता है से कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह ने चुनाव लड़ा और जीता। बिधूड़ी के लिए किसी को ऐसे बोल बोलना नया नहीं है और उनके लिए माफी मांगने का काम राजनाथ सिंह बेहतर तरीके से कर लेते हैं। एक बार जब लोकसभा का अध्यक्ष इंदौर के सांसद सुमित्रा महाजन हुआ करती थी तब भी बिधूड़ी के खिलाफ पांच महिला सांसदों ने अब शब्द कहने की शिकायत लिखित में दी थी और यह सही पाई गई थी तब भी राजनाथ सिंह ने ही माफी मांगी और दिलाई इस बार भी माफी मांगने वे ही आगे आए। देश में मिट्टी तेल छिड़कने की गति इतनी तेज है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बिधूड़ी की टिप्पणी से राजस्थान तक जाट वोटरों के बीच लाभ देखते हैं और मानते हैं कि यही एक वो कारण होगा जिसके कारण मुस्लिम मतदाता और जाट मतदाता मिलकर भाजपा के खिलाफ वोट नहीं करेंगे। 
भारतीय जनता पार्टी ने समावेशी लोकतंत्र को कब का खत्म कर दिया इसी का परिणाम है कि उनके 400 सांसदों में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है। सड़क और सदन हेट स्पीच के लिए एक समान हो गए हैं।