24hnbc समागम कार्यक्रम से मुहिम को गति नहीं, लगा झटका
Sunday, 17 Sep 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 सितंबर 2023।
समाचारों में दावा किया जाता है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 30000 के लगभग ब्राह्मण वोटर हैं। 16 तारीख को ब्राह्मण विकास परिषद की पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज में जिले और आसपास से 25000 छत्तीसगढ़िया ब्राह्मण समागम कार्यक्रम में आएंगे। यह लक्ष्य है 17 तारीख को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे उपस्थित हुए, कार्यक्रम के राजनीतिक महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता, भले ही आयोजन इससे इंकार करें। पर अब जब प्रदेश का विधानसभा चुनाव कुछ दिन बाद ही होने जा रहा तब ऐसा कोई भी कार्यक्रम जहां पर सामाजिक ताकत दिखाई जा रही है प्रदेश के मुखिया का धन्यवाद दिया जा रहा है तब उसके राजनीतिक अर्थ का लेखा-जोखा करा ही जाता है।
कार्यक्रम में कितने लोग जूटे यह पहला मापदंड है। इस संदर्भ में तो आजकल इंटेलिजेंट की रिपोर्ट तक बुला ली जाती है। टेंट हाउस ने कितने कुर्सियां दी, डोम कितने स्क्वायर फीट का था, कितनी बस में कितने जिलों से कितने लोग आए यहां तक की भोजन की प्लेट तक गिनवा दी जाती है। कार्यक्रम स्थल पर 3 डोम थे, कुर्सियों की संख्या 20000 थी जब मुख्यमंत्री आए तो 2 डोम पर पर्दा डाल दिया गया यदि बिलासपुर, बेलतरा सीट से 5000 लोग आए आसपास की 5 विधानसभा सीट से क्या 5-5 सौ भी नहीं आएंगे फिर जिला भी है। मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, जीपीएम, कोरबा सीमावर्ती है। पर कार्यक्रम में 25000 के दावे को छूटा हुआ संख्या बल दिखाई नहीं दिया आत्म बल मापने का राजनीति में सामूहिक रूप से कोई स्केल नहीं होती ऐसे में राजनीतिक नेतृत्व को किस तरह क्लेम किया जाएगा? सिर्फ इस सीट से नहीं इस मुहिम से अन्य विधानसभा सीट जहां से यह वर्ग दावा कर रहा है को भी झटका लगना तय है।