24hnbc इंडिया कहो या भारत बता तो दो कहां गए तुम्हारे बताए दो करोड़ रोजगार
Tuesday, 05 Sep 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 सितंबर 2023।
संसद के आगामी सत्र की तारीख देखें 18 सितंबर 2023। 1949 में 18 सितंबर की तारीख में ही हमारे संविधान की उद्देशिका लिखी गई थी और इसमें पहले परिवर्तन 77 में हुआ था। तभी धर्मनिरपेक्षता, लोक कल्याणकारी, राष्ट्रीय अखंडता जैसे शब्द जोड़े गए थे। इस दृष्टि से कल देश के महामहिम की ओर से अंग्रेजी भाषा में जारी आमंत्रण पत्र में लिखा हुआ भारत शब्द महत्वपूर्ण है।
संविधान की उद्देशिका हिंदी अंग्रेजी दोनों में है इस वर्ष के अंत में होने वाले तीन विधानसभा चुनाव तो समय पर हो जाएंगे पर लोकसभा चुनाव, महिला आरक्षण बिल, लोकसभा सीटों का नया परिसीमन और उसे कारण बनने वाली मतदाता सूची से लेकर लोकसभा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
अचानक नोटबंदी, जीएसटी, कृषि कानून, ताली थाली, लाइट जलाओ जैसी एक्सरसाइज कराकर सत्ताधारी दल के नेता जान चुके हैं जो कहेंगे वह होगा जनता के हक में यही है कि वह खुशी-खुशी धर्मात्मा फिल्म का वह गाना सुने और गए जिसके बोल कुछ इस तरह थे। जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे तुम दिन को अगर रात कहो रात कहेंगे।
इंडिया से भारत आगे हिंदुस्तान फिर आर्यावर्त पर कहां गए 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख खाते में, हवाई चप्पल वाली को हवाई यात्रा, उल्टा जो रखा था वह भी छीन लिया और एयरपोर्ट की पार्किंग में₹270 5 मिनट का प्रीमियम पार्किंग, रेलवे ₹50 क्या नाम बदलकर खुशहाली आ जाती है। पड़ोसी मुल्क 72 में सिलोन से श्रीलंका हुआ, बर्मा मेनमार हुआ दोनों देशों में किसने किसका कतले आम किया पढ़ने के लिए केवल एक क्लिक पर्याप्त है।