24 HNBC News
24hnbc ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन ने ठगा नहीं .......भुपेश
Monday, 28 Aug 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 29 अगस्त 2023।
जिले में आज संकल्प शिविर का आयोजन कसडोल, बलौदाबाजार तथा भाटापारा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का था जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी मंत्री का दौरा जिले में रहा जहां पर आज संकल्प शिविर का आयोजन में लाखों लोगों ने संकल्प लेते हुए कहा कि हम इस बार पुनः कांग्रेस सरकार को जिताऐंगें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी प्रांगण में आज संकल्प शिविर आयोजन में कहा कि 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही मगर वहां 15 सीट पर ही सिमट कर रह गई और 68 सीट कांग्रेस की रही कांग्रेस सरकार ने जब से पद संभाला बस्तर से सरगुजा तक की सफर तय की और किसानों का कर्ज माफ बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता तथा इमली महुआ चौरा है जिनकी रेट में बढ़ोतरी किए यही कांग्रेस की सरकार है। बस्तर छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है और छत्तीसगढ़ आदिवासियों का राज्य कहा जाता है और वह मुख्य रूप से बस्तर के क्षेत्र में आता है और कांग्रेस सरकार ने जो2500 रूपए में धान खरीदे, किसानों का कर्ज माफ जो वादे किए थे उसे भी पूरा किया और आज बोनस का पैसा उसे भी खाते में डाला जा रहा है कांग्रेस की सरकार जब से आई है तब से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है स्व सहायता समूह के माध्यम से गोबर खरीदी और उनके खाते पर पैसा जा रहा है आज कोई भी युवाओं,महिलाएं और किसान सभी कांग्रेस के कार्य प्रणाली से बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं बस्तर में जहां लोग जाना नहीं चाहते थे जहां पर आतंकियों का डेरा था मगर आज बस्तर में शांति है दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह के सरकार के समय में जूता, टिफिन, मोबाइल, नान घोटाला,इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, चिटफंड जैसे मामले ऐसे कई तरह का कारनामा निकलकर सामने आया और आज कांग्रेसी सरकार ने अपने इतने छोटे कार्यकाल में जिसमें कोरोना जैसी वैश्विक महामारी भी आई उसे भी पार करते हुए छत्तीसगढ़ में जितने भी समय मिले उसमें भरपूर कार्य किया और विकास की गति को आगे बढ़ाए।
 
नफरत के बाजार में मोहब्बत का दुकान खोलेंगे .... मुख्यमंत्री
 
संकल्प शिविर का आयोजन जो पूरे तीनों विधानसभा में हुआ मुख्यमंत्री मुख्यरूप से रहे और मंच से सभी को उद्बोधन करते हुए कहा कि 15 साल से जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी उसने जमकर किसान, बेरोजगार और आदिवासी लोगों से छलावा किया अपने चुनावी के अंतिम छोर के समय में राशन कार्ड भी बनवाए और बाद में कटौती के लिए भी हुए आतुर, 15 साल में 98 करोड़ बेरोजगारी भत्ता का घोटाला 36 करोड़ का चावल घोटाला किसान लोगों के लिए कई तरह के पैसे का घोटाला आदिवासियों के साथ छलावा यहां तक की जिस किसानो को अच्छी नस्ल की गाय मिलनी थी उसका भी पैसा डकार गए और ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं। दवाई में ठगा, किसान भाइयों को बोनस के नाम पर ठगा, नसबंदी में ठगा,यहां तक के आंख फोड़वा जैसे बीमारियों के नाम पर भी कई बंदर बांट के किस्से सामने आए, साइकिल,पुस्तक, टिफिन, मोबाइल बांटे इन सब में भी घोटाला जो सामने नजर आए। खदान शराब फैक्ट्री कोयला लोहा सीमेंट रेलवे और एयरपोर्ट के नाम से भी जमकर छत्तीसगढ़ वासियों को छलावा किया यहां तक की शिवरतन शर्मा जो भी भाटापारा विधानसभा के विधायक है जब वह खनिज विभाग में अध्यक्ष पद पर रहे तब अडानी को कोयला खदान भी देने की बात भी सामने आ रही थी जिस पर छत्तीसगढ़ वासियों ने विरोध जताया और आज केंद्र के रिपोर्ट के अनुसार जो छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोग जो गरीबी रेखा से नीचे थे आज वह लाखों की संख्या में है जो गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं और 107 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में हुई, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ अभी तक किसानों को मिल रहा है यहां तक की कोरोना काल में भी यह योजना बंद नहीं किया गया और इस बार तो 20 क्विंटल धान खरीदी होगी उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री ने कहीं। तथा अंत में मुख्यमंत्री ने यहां भी कहा कि छत्तीसगढ़ की जमीन किसी नामी गिरामी टाटा या अडानी जैसे लोगों को नहीं दी जाएगी और हमने जब सरकार पद पर सम्भाला तब से हम खड़े हुए हैं और हम यहां का व्यापार व्यवसाय संस्कृति धरोहर सभी को देखते हुए चल रहे हैं और जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बीते समय में लोहाड़ीगुड़ा में टाटा ने जो जमीन ली थी उसे हमने किसानों को वापस कराया जिससे आज उनके चेहरे पर खुशी है रौनक है उत्साह है और इस बार पुनः कांग्रेस की सरकार बरकरार रहेगी। मुख्यमंत्री ने अंत में वक्तव्य में कहा कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर युवा आज जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में अपने शासनकाल में क्या-क्या किया क्या-क्या योजनाएं लाई और अब क्या कर रहे हैं किसानों के लिए समूह के लिए महिलाओं के लिए बेरोजगारों के लिए आदिवासियों के लिए क्या-क्या किया वहां सामने दिखाई दे रहा है और इस बार सरकार बरकरार रहेगी तो वास्तव में छत्तीसगढ़ को हम एक अच्छा राज्य कहेंगे और अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में हर तरह के व्यापार व्यवसाय बढ़े हैं और सबसे ज्यादा जीएसटी छत्तीसगढ़ से जाता है क्योंकि यहां पहले लोग निम्न स्तर पर थे मगर आज उच्च स्तर पर हो गए हैं सभी के घरों में लगभग मोटरसाइकिल कर मोटर अच्छे-अच्छे कपड़े और कई तरह के कारोबार लघु उद्योग से लेकर कई तरह के उद्योग भी देखे जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ में तरक्की हुई है और यह आगे बरकरार रहेगी और सबके सामने भूपेश बघेल खड़ा हुआ है। इसीलिए केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रही है और लगातार छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी का छापा मरवा रही है मगर हम डरने वाले नहीं है जिसने भ्रष्टाचार किया वह जाने जिसे घोटाला किया वह जाने और जो घोटाला करके बैठ गए उनके ऊपर क्यों ईडी का छापा नहीं मार रही है और दो दिन पूर्व ही में हमने प्रधानमंत्री के नाम पर एक पत्र लिखा था जिसमें यह दावा किया है कि रमन सिंह की सरकार में जब भाजपा सरकार द्वारा राज्य में खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किए जाने के बावजूद प्रदेश में 15 लाख से अधिक परिवारों के पास आज के दिनांक में शौचालय नहीं है इस गड़बड़ झाले की जांच करने की मांग की है तथा शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि 12000 रूपए से बढ़ाकर 30000 हजार रूपए कराने का भी अनुरोध किया है।