24 HNBC News
24hnbc गांव के खास के सामने आम की क्या बिसात
Tuesday, 22 Aug 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 21 अगस्त 2013।
शिकायत करने वाले और जिसके खिलाफ शिकायत हो रही हो वह खास हो और यदि जिला मुंगेली हो तो शिकायतों का डस्टबिन में जाना तै दिखाई देता है। ग्राम सेमरिया जनपद पंचायत लोरमी का ऐसा ही किस्सा है। 20 मई को ग्राम के आधा दर्जन लोगों ने कलेक्टर, विद्युत मंडल के अभियंता एवं संबंधित थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बताया कि गांव के बलवान सिंह राठौर द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा लगवाए गए बिजली तार एवं खंभा जो ठाकुर देव मंदिर से लेकर शमशान तक बिजली व्यवस्था के लिए लगवाए गए थे को चोरी करके अपने ट्यूबवेल चालू करने में लगा लिया है आवेदन में जांच उपरांत उचित कार्यवाही करने की दया करने कहा गया था पर यह शिकायत जिन भी महानुभावों को की गई उन्होंने जांच उपरांत उचित कार्यवाही की दया नहीं दिखाई। ऐसे में गांव के लोगों के बीच आपसी तनाव बढ़ सकता है जिन लोगों ने एक खास के खिलाफ शिकायत की है उसकी पकड़ कहां तक है पता चलने से भविष्य में कोई और शिकायत नहीं होगी खास का दबदबा गांव के बीच और बढ़ेगा और भविष्य में अखबार वाले मीडिया वाले ऐसे खास को स्थानीय माफिया का धमक देंगे।