24 HNBC News
24hnbc आदिवासी समाज का संत एक नहीं तीन स्थानों से कर रहा है टिकट का दावा, क्या एक सामान्य आदिवासी को कांग्रेसी देगी मौका
Tuesday, 22 Aug 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 अगस्त 2023।
असली और नकली आदिवासी की लड़ाई में अजीत जोगी को पटखनी देने वाले संत कुमार नेताम इस बार कांग्रेस की आंतरिक लोकतंत्र व्यवस्था से बेहद खुश हैं और उन्होंने मरवाही, तानाखार, कोटा तीनों जिलों में दो आदिवासी आरक्षित और एक सामान्य से अपना टिकट का दावा आवेदन के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि तानाखार में 2018 के चुनाव में जब अचानक ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ऑपरेशन लोटस का शिकार हुए तो उस सीट पर कांग्रेस के पास तत्काल कोई विकल्प नहीं था और जिसे भी हाईकमान ने प्रत्याशी बनाया वह कांग्रेस की लहर से जीता। मरवाही में मेरा स्वाभाविक दवा है क्योंकि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का जाति प्रमाण पत्र को मैंने ही चलेंगे किया मेरे दिए गए तथ्यों पर भारतीय जनता पार्टी के लाख सुस्त गति से चलने के बावजूद न्याय हुआ और अभी भी अजीत जोगी के बेटे और बहू के फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के खिलाफ मैं ही न्यायालय में खड़ा हूं। इस कारण मरवाही मेरा स्वाभाविक दवा है इसके अतिरिक्त कोटा में कांग्रेस इस सीट को तमाम प्रयत्नों के बावजूद हार गई। आदिवासी बाहुल्य सीट से यदि एक उच्च शिक्षित बीई पास आदिवासी चेहरे को मौका दिया जाएगा तो जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए आवेदन पत्र देते समय उन्हें भूपेश बघेल और हाई कमान श्री खरगे और राहुल गांधी जो सदा आदिवासियों के पक्ष में रहते हैं से उन्हें न्याय का पूरा भरोसा है। 2023- 24 के चुनाव में वर्तमान में जिस तरह से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हमर राज अरविंद नेताम की पॉलीटिकल पार्टी जिस तरह से राजनीतिक चौसड बिछा रही है यह जरूरी हो गया है कि कांग्रेस आदिवासी आरक्षित सीट पर और एसटी प्रभावित सीटों पर इसी वर्ग के ऐसे चेहरों का चयन करें जो अपने समाज में प्रभाव रखते हो ऐसे में संत कुमार नेताम एक उचित विकल्प हो सकते हैं।