24hnbc शौर्य यात्रा की जिम्मेदारी मिली अंकुश को
Thursday, 17 Aug 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 17 अक्टूबर 2023।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य यात्रा कार्यक्रम के विभाग के संयोजक बनाए गए अंकुश सिंह ठाकुर आगामी 9 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक होने वाले पूरे प्रदेश में शौर्य यात्रा की जिम्मेदारी अब बिलासपुर विभाग में अंकुश को संगठन के द्वारा सौंपी गई यह उनके लिए गर्व की बात है । यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के 60 वर्ष पूर्ण होने पर षष्ठी पूर्ति के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा संगठन के माध्यम से तय की जाएगी जिसमें जिला, नगर, प्रखंड, प्रखंड से लेकर ग्राम इकाई तक के कार्यकर्ताओं को जोड़कर भव्य रूप से इस यात्रा को पूर्ण किया जाएगा।