24hnbc हाईकमान और प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ के चुनाव को लेकर दोनों ने कसी कमर
Tuesday, 15 Aug 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 अगस्त 2023।
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी में टिकट मांगने वालों को स्पष्ट कर दिया कि किसी नेता का कोई कोटा नहीं होगा और तय की गई प्रक्रिया से टिकट के प्रत्येक दावेदारों को गुजरना होगा। रायपुर में इतना स्पष्ट कर देने के बाद उन्होंने बिलासपुर में 3 दिन के लिए डेरा डाला है यहीं से वे कोरबा और जांजगीर का दौरा करेंगे। आज छत्तीसगढ़ भवन के कमरा नंबर 1 में उन्होंने ब्लॉक स्तर के बड़े पदाधिकारी से मुलाकात की और उनके क्षेत्र में पढ़ने वाले विधानसभाओं पर उनकी राय जानी। संगठन की वास्तविक स्थिति बूथ मैनेजमेंट, सेक्टर, जोन पर भी चर्चा की 13 तारीख को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का कार्यक्रम हुआ और 15 तारीख की रात रायपुर में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने चुनावी रणनीति को लेकर बैठक की आज से वे बिलासपुर में हैं स्पष्ट है कि कांग्रेस का हाईकमन छत्तीसगढ़ को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता और आचार संहिता लगने के पूर्व ही किसी भी तरह की संगठनात्मक कमजोरी को ठीक कर लेना चाहता है। छत्तीसगढ़ भवन में सुबह से ही कांग्रेसी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों का मेला लग गया था जो शाम तक देखा जा सकता था।