24hnbc समानता के बगैर स्वतंत्रता की कल्पना बेईमानी है
Monday, 14 Aug 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 15 अगस्त 2023।
समानता के बगैर स्वतंत्रता हो ही नहीं सकती स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री से लेकर देश के तमाम मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उनके पहले पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति। जिसे जहां मौका दिया जाता है वह वहां नए तरह के समाज निर्माण की बात करता है पर तमाम अच्छी बातों को हम अपने समाज में उतार क्यों नहीं पाते। आगे कुछ लिखा जाए उसके पहले दो बातों का जिक्र बहुत जरूरी है पहली घटना चेन्नई की है इसी 15 अगस्त के पिछले शनिवार एक 19 वर्षीय युवक ने दूसरी बार नीट परीक्षा में असफल होने पर आत्महत्या कर ली। अंतिम संस्कार का उत्तरदायित्व निभाने के बाद पिता ने भी वे पैसे से फोटोग्राफर थे जीवन के हंसते हुए पलों को कैमरे पर सहेजते हुए उन्हें इनका महत्व पता होगा पर अपने हाथों से अपना जीवन समेट लेना उन्हें रास्ता दिखाई दिया। दूसरी घटना का शहर नहीं पता एक पिता जो पैसे से पत्रकार है उसने स्वयं अपने पुत्र जो चौथी कक्षा का छात्र है को दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बिटिया से जो पाती मिली को भडास पर डाला है। वो लिखते हैं कि जब से उनके बेटे को यह पाती मिली वह बेहद नाराज है अपनी मां से कह रहा है लड़की की मां को शिकायत करो लड़के की मां भी ऐसा ही सोच रही है उसका मानना है यदि यही पत्र उसके बेटे ने लिखा होता तो क्या-क्या नहीं होता नीट पास नहीं कर पाने वाले युवा ने आत्महत्या कर ली और उसके बाद उसके पिता ने भी कर ली हम समानता के बगैर अवसरों के समान वितरण के बगैर धन के समान वितरण के बगैर एक सकारात्मक समाज का निर्माण कैसे कर सकते हैं। दूसरी पढ़ने वाली कोई भी बेटी यदि चौथी में पढ़ने वाले बच्चे को पाती लिख देती है तो घर में तनाव आ जाता है। हम नफरत के बाजार में युवा शक्ति को आगे बढ़ा रहे हैं लिंग भेद के प्रत्यय को समझे और समझाएं बगैर समाज की रचना कर रहे हैं समानता नहीं तो राजनीतिक स्वतंत्रता बेईमानी है और उत्पादन प्रणाली पर समाज का आधिपत्य नहीं तो स्वतंत्रता मुट्ठी भर लोगों के लिए है फिर वह संख्या में तीन हो पांच हो या 500 शेष बीपीएल है जो नहीं है कल बन जाएंगे। प्यार और स्वतंत्रता बांटने से बढ़ते हैं हम हमारे धार्मिक गुरु राजनीतिक नेतृत्व जितनी जल्दी इस चीज को समझ जाए अच्छा होगा।