24 HNBC News
24hnbc व्यवसायिक सिलेंडर हुआ महंगा घरेलु गैस की बढ़ेगी काला बाजारी
Tuesday, 01 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

 डीजल व पेट्रोल की कीमतों में दो दिन पहले ही इजाफा हुआ था। इसके बाद अब एलपीजी सिलिंडर भी 55 महंगा हो गया है। इससे अब लोगों की किचन का न केवल बजट बिगड़ेगा, बल्कि मुश्किल भी होगी। क्योंकि डीजल, पेट्रोल व एलपीजी की कीमतें बढ़ने से आम आदमी प्रभावित होता है।दिसंबर माह की पहली तारीख को व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडर 55 रुपये महंगा हो गया है। नवंबर महीने में 19 किलोग्राम (व्यवसायिक) सिलिंडर के दाम 1411.50 रुपये थे, जो अब बढ़कर 1466.50 हो गए हैं। घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई अंतर नहीं आया है। नवंबर माह में 14.2 किलोग्राम (घरेलू) सिलिंडर के दाम 668 रुपये थे, जिसपर 57.71 रुपये सब्सिडी मिल रही थी। इन दामों में दिसंबर माह में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। 5 किलोग्राम गैस सिलिंडर के दाम भी नवंबर माह की तरह 253 रुपये यथावत हैं।