24hnbc नहीं होने देंगे जन्मदिन का कार्यक्रम, मिट्ठू नवागांव की टूटी बाउंड्री वाल
Saturday, 12 Aug 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 अगस्त 2023।
कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिट्ठू नवागांव के शासकीय स्कूल के भीतर इन दिनों एक बड़ा टेंट लग रहा है जिसके कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ी गई बताया जाता है की टेंट जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए लगाया जा रहा है। ग्रामीण इस कार्यक्रम से विरोध रखते हैं उनका कहना है कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति भी नहीं ली गई है। इस संदर्भ में एक शिकायत भी की गई है बताइए जाती है बेलतरा क्षेत्र के 1 वार्ड से पार्षद और बिलासपुर नगर पालिका निगम बिलासपुर के सदस्य , जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में कहा जाता है कि वह कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और पिछले माह अपना बुथ सबसे मजबूत के कार्यक्रमों में वे इसी क्षेत्र में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी को भी लेकर गए थे। कांग्रेस पार्टी में कोटा से टिकट चाहने वालों की लंबी कतार है जितने दावेदार पूर्व में बेलतरा से दावा करते थे वह सब किन्ही कारणों से कोटा की तरफ प्रस्थान कर गए हैं। वर्तमान में इस विधानसभा से जेसीसीजे कि रेणु जोगी विधायक है वह इस सीट से लगातार चार बार जीत चुकी है इस बार कोटा विधानसभा सीट से कांग्रेस के दावेदारों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है जिसके पीछे जेसीसीजे का कमजोर होना कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सत्ता होना मुख्य कारण है। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आदिवासी बाहुल्य सामान्य सीट पर जिस तरह से प्रत्याशी बनने का दावा कर रहे हैं उससे कोटा क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी नेताओं में नाराजगी बताई जाती है।