24 HNBC News
24hnbc बसपा के बिल्हा इकाई द्वारा गांव चलो जन जागृति अभियान
Thursday, 10 Aug 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.काम

बिलासपुर, 11 अगस्त 2023।

बहुजन समाज पार्टी विधान सभा इकाई बिल्हा के तत्वावधान मे गांव चलो जन जागृति अभियान के तहत् आज दिनांक 10/08/2023 को ग्राम अमलडीहा जो आदिवासी और यादव बाहुल्य गांव है जहां ग्राम चौपाल लगाया गया जिसके मुख्य वक्ता हेमचन्द मिरी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शास्त्र के आधार पर आपको पढ़ने का अधिकार नही था पुरुष महिला को उपयोग करने का वस्तु समझते थे परंतु महात्मा ज्योति राव फुले एवं माता सावित्री बाई फुले ने स्त्री एवं शूद्रों के लिए शिक्षा का द्वार खोला बाबा साहब डा. अंबेडकर ने आप लोगों को पुरुषों के बराबर अधिकार दिया बल्की हिन्दू कोड बिल के माध्यम से शिखर तक पहुंचाने का काम किया सबको वोट का समान अधिकार दिया वोट को बिकने से रोकें यही आपके बाल बच्चों के भविष्य का निर्माण केरेगा।

     अतः भारत की शशक्त महिला मायावती का हाथ मजबूत करें बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़ें आने वाले विधान सभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को जिताएं इसी निवेदन के साथ वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा नारा को बुलंद किया गया।

 उक्त मौके पर डीडी लहरे महेंद्र जांगड़े, टीआर निर्मलकर जीबीएल ध्रुव, प्रदीप कुमार ध्रुव, लक्ष्मण ध्रुव, जगदीश ध्रुव, वीरू मरकाम, जितेन्द्र मरकाम, कुमारी बाई, बेबी बाई एवं बरतोरी से दुबेंद्र एवं साथी गण उपस्थित रहें।