24 HNBC News
24hnbc तखतपुर में साहू समाज को भाजपा से है उम्मीद
Wednesday, 09 Aug 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 10 अगस्त 2023।
 
तखतपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार भले ही न बदले भारतीय जनता पार्टी ने यहां नए चेहरे को चुनाव में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। बताया जाता है कि चुनाव पूर्व के तीन सर्वेक्षणों में भाजपा को यह संदेश दे दिया है कि उचित प्रत्याशी चयन से यह सीट कांग्रेस की झोली से वापस खींची जा सकती है। कांग्रेस को परिवारवाद के नाम पर कोसने वाली भाजपा यदि तखतपुर में स्वयं परिवारवाद से ऊपर उठ जाए और ओबीसी राजनीति में नए चेहरों का इस्तेमाल करें तो तखतपुर में फिर से कमल खिल सकता है। बिलासपुर में लोकसभा सांसद साहू समाज से थे आज भले ही वे किनारे लगा दिए गए हैं। लखन लाल साहू उन्होंने बेहद प्रभावशाली वक्ता अटल बिहारी बाजपेई की रिश्तेदार भाजपा से कांग्रेस आई हुई करुणा शुक्ला को हराया था इसके पीछे ओबीसी समीकरण ही थे सवर्ण वोट तो साहू के खाते में इसलिए गए कि उस समय सवर्ण मतदाताओं को भाजपा के अतिरिक्त कोई ठौर ही नहीं था। तखतपुर विधानसभा एक तरफ कोटा रोड तो दूसरी ओर नगर निगम से सटे हुए 3 गांव जिनमें से नगर निगम के वार्ड भी शामिल हैं इस सीट पर एससी वोटर कांग्रेस प्रत्याशी से खफा हैं। और उन्होंने अपनी भावना से मुख्यमंत्री को बिलासपुर से लेकर रायपुर तक अवगत कराया है। इस लिहाज से एससी मतदाता भाजपा के खेमे में जा सकते हैं। तखतपुर में यादव, कुर्मी, ओबीसी मतदाताओं पर साहू समाज के सर्वाधिक वोट हैं साहू समाज की पिछली कुछ बैठकों में अपने समाज से प्रत्याशी पर खुलकर चर्चा हुई है देखना होगा कि समाज की मांग कांग्रेस से पूरी होगी या भारतीय जनता पार्टी इसे थामेंगी। यहां पर ध्यान रखना की बात है कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर लोकसभा सांसद इसी वर्ग से हैं ऐसे में अपने समाज का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।