24hnbc वोट कटवा की काट, कांग्रेस की सफलता का राज....
Thursday, 10 Aug 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 10 अगस्त 2023।
भारतीय जनता पार्टी को हाईकमान का छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनीतिक हकीकत और जमीनी सच्चाई पता है। और तीन बार दौरा करने के बाद यह भी समझ आ चुका है कि प्रदेश के वर्तमान नेताओं से कांग्रेस को हराया नहीं जा सकता, साथ ही कांग्रेस में नया जोगी मिल नहीं रहा जबकि कांग्रेस में भाजपा में जोगी की खोज पूर्व में ही कर ली है। ऐसे में चुनावी समीकरणों में किसे वोट कटवा बनाकर आगे बढ़ाया जाता है भले ही छत्तीसगढ़ 90 विधानसभा वाला राज्य है पर यहां की राजनीति में कांग्रेस भाजपा के अतिरिक्त कोई ऐसा राजनीतिक दल नहीं है जिनकी उपस्थिति पूरे 90 सीटों पर हो। लिहाजा भाजपा ने दो राजनीतिक दलों को अघोषित रूप से आगे बढ़ाया है यही कारण है बहुजन समाज पार्टी ने अपने कार्य क्षेत्र को सीमित किया। बिलासपुर संभाग को टारगेट किया और नौ सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए बसपा भाजपा का प्रेम राष्ट्रपति चुनाव में भी दिखाई दिया था। एससी प्रभावित, एससी आरक्षित सीट पर तो बसपा बामसेफ का समीकरण काम कर जाएगा। पर एसटी आरक्षित सीट 29 हैं और प्रभाव वाली 10 ऐसे में अरविंद नेताम उसी की शह पर आगे आ रहे हैं जिसकी शह पर बसपा प्रत्याशी घोषित कर रही है। शाह की शाह छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या प्रभाव डालेगी का उत्तर अरविंद नेताम की आयु में छुपा है। 80 साल से अधिक यदि अजीत पवार शरद पवार को 72 में घर बैठने की सलाह देते हैं तो अरविंद नेताम लंगड़े घोड़े से भी गैर बीते हैं। अरविंद नेताम की राजनीति सदा दूसरे के पत्तल में खाने की रही है। कांग्रेस में उन्हें जितना सम्मान मिलना था मिल चुका वे छत्तीसगढ़ के नहीं मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता थे, यह थे शब्द ही बताता है अब पटाखे में ध्वनि नहीं है। 2018 के चुनाव में अजीत जोगी जैसा प्रभावशाली दिग्गज अपने राजनीतिक दल के गठन के बाद जब प्रत्याशी चयन करने बैठ तो 10 नाम के बाद सांस उखड़ने लगती है तभी तो बसपा से समझौता किया। अरविंद नेताम 50 स्थानों पर प्रत्याशी खड़ा करेंगे आर्थिक मदद कहां से आएगी का उत्तर सहज मिल जाता है वे सर्व आदिवासी समाज के नेता बनने के पूर्व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हैं इस संगठन को उन्होंने कितना मजबूत किया यदि किया होता तो कांग्रेस के लिए उपयोगी होते और हाशिए पर स्वयं को महसूस नहीं करते इतना ही नहीं इन दो राजनीतिक दलों को आगे बढ़ाने के अतिरिक्त मध्यमवर्गीय परिवारों का वोट काटने का काम झाड़ू के जिम्मे है। देश के गृहमंत्री कुछ सच बोल या ना बोले एक बात उन्होंने सही कही कांग्रेस को आप पार्टी ही नुकसान कर रही है और करेगी इन दो समीकरणों के आगे कांग्रेस के पास जवाब क्या है। यहां पर हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ताजा बयान श्रीमती रेणु जोगी बेहद सभ्य और सम्मानीय नेता है उनके कांग्रेस प्रवेश पर क्या आपत्ति होगी। आपत्ति तो उनके साथ आने वालों से है यह बयान बताता है कि कांग्रेस को वोट काटने वालों की काट चाहिए। 13 तारीख को जांजगीर में कुछ बड़े नेता कांग्रेस प्रवेश कर सकते हैं।