24hnbc संगठन को कमजोर कर मस्तूरी को जोड़ने की मुहिम
Friday, 04 Aug 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अगस्त 2023। मस्तूरी जोड़ने वाली यात्रा के मंच से जो दिखाई दिया वह स्पष्ट है कांग्रेस का एक गुट विशेष मस्तूरी में अपनी ही पार्टी को किस तरह कमजोर कर रहा है जोड़ने की बात तो यहां कब आती जब बिखराव होता, पर ऐसा कभी सुनने नहीं आया संगठन स्तर पर दो बार मस्तूरी के लिए विशेष बैठक हुई जिसमें ऐसी कोई बात चर्चा का विषय नहीं बनी यहां तक की प्रदेश के मुखिया के आवास पर भी विधानसभा समीक्षा के दौरान स्थिति टूट-फूट वाली नहीं पाई गई। टिकट मांगने वालों के बीच प्रतिस्पर्धा एक बार है पर प्रतिस्पर्धा के कारण बिखराव विपक्षियों को लाभ पहुंचता है। मस्तूरी में कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है 2018 के चुनाव में मस्तूरी में कांग्रेस की टिकट सिटिंग एमएलए को केवल इसलिए मिली कि वह जेसीसीजे में नहीं गए। जेसीसीजे और बसपा के गठबंधन में यह सीट चुनाव लड़ने के लिए बसपा को मिली कहते हैं कि इस क्षेत्र में बसपा बीजेपी प्रत्याशी से संचालित हो रही थी कुछ भी हो बसपा को कांग्रेस से अधिक वोट मिला और बसपा दूसरे नंबर पर आ गई और कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई पर कुछ ही दिन बाद जब लोकसभा चुनाव हुए तब मस्तूरी एकमात्र ऐसा विधानसभा है जहां से कांग्रेस का प्रत्याशी लीड पाया जहां पर यह भी बताना जरूरी है कि लोकसभा में बिलासपुर सामान्य सीट है और मस्तूरी विधानसभा में एससी के लिए आरक्षित है।
मस्तूरी जोड़ने का जो प्रयास युवा नेता कर रहा है वह सीपर क्षेत्र का है जिसका सीधा अर्थ है कि सीपत में कांग्रेस जुड़ी हुई है और मस्तूरी में जोड़ने के लिए मेहनत की जा रही है वह भी अपने ही पार्टी के संगठन को दरकिनारा कर मस्तूरी जोड़ों के इस मंच पर ना तो सीपत के पार्टी पदाधिकारी हैं ना जिला कांग्रेस ग्रामीण के शहर की राजनीति में जिन्हें फूल छाप कांग्रेसी की पहचान हासिल है वैसे फूल मस्तूरी में खुशबू बिखेरने एकत्र हुए हैं। पता चल रहा है चुनाव नजदीक है और शहर की राजनीति में सामान्य सीटों से कोई बड़ी लकीर खींच नहीं पा रहे अतः आरक्षित सीट पर मेहरबान हो रहे हैं।