24hnbc ओबीसी बहुलता वाली तखतपुर सीट इस बार प्रत्याशी चयन के मामले में लेगी दोनों दलों का इंतिहान
Thursday, 03 Aug 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 अगस्त 2023। तखतपुर विधानसभा सीट बिलासपुर जिले की उस श्रेणी का क्षेत्र है जहां पर यदि जीत दर्ज करानी है तो कांग्रेस भाजपा दोनों को नए चेहरे पर दांव लगाना पड़ेगा। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में इस बात के पर्याप्त संकेत है कि बसपा, आप या कोई तीसरा गंभीर राजनीतिक दल यहां से समीकरण को बदल सकता है। जो भी कारण रहे हो पर इस बार तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता ओबीसी प्रत्याशी की राजनीति चाहते हैं। पिछले दशकों से इस क्षेत्र में सवर्ण राजनीति का बोलबाला रहा बसपा ने और फिर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने ओबीसी प्रत्याशी पर भरोसा जताया उन्हें जनता ने भरपूर समर्थन भी दिया ऐसे में यह संकेत है कि यदि राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस या भाजपा यहां से ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाएं तो निश्चित रूप से यह सीट ओबीसी की राजनीति में बड़ा परिवर्तन करेगी। आंकड़े बताते हैं 190000 मतदाता वाली इस सीट में 17000 यादव, 32000 कौशिक, 44,000 साहू मतदाता बताए जाते हैं ऐसे में जब पूरे छत्तीसगढ़ में ओबीसी राजनीति की धूम मची है तो तखतपुर जहां पर ओबीसी मतदाता का बोलबाला है से किसी अन्य वर्ग को टिकट देना किसी भी राजनीतिक दल के लिए नुकसानदायक होगा।