24 HNBC News
24hnbc 20 साल में छत्तीसगढ़ की राजनीति गाय, गोबर से ऊपर नहीं निकल पाई, नेता प्रतिपक्ष की पत्रकार वार्ता
Sunday, 30 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.काम
बिलासपुर , 31 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर 1569 करोड़ रुपए के गौठान घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें से 1300 करोड़ का चारा घोटाला और 269 करोड का गोबर घोटाला है। आरोप के बाद रतनजोत घोटाला, नान घोटाला, 2003 का गाय घोटाला, चिटफंड घोटाला आदि प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि यह सब पुराने मामले हैं और यदि सत्य है या कांग्रेस इन में कोई तथ्य देखती है तो जांच क्यों नहीं कराती हमारा स्पष्ट आरोप है कि नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं में घोटाला हुआ है और इस घोटाले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। उन्होंने कहा गौठानो पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं पर मूक पशु सड़क पर रोज मर रहा है।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों गजब की राजनीति चल रही है एक तरफ कांग्रेस सरकार अपने फ्लैगशिप योजनाओं के विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है और जवाब में विपक्ष कुछ हजार का नाश्ता करा कर अपनी पसंद का समाचार प्रकाशित करा लेता है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में राजनीति 2003 में आदिवासी परिवार को गाय देने से शुरू हुई और 2023 में भी गाय, गोबर और उसकी पेशाब पर घूम रही है इस दौरान 20 साल से अधिक के समय में कभी भी दूध की उपलब्धियों पर किसी ने कुछ नहीं कहा यदि सड़क पर जानवर है गौठान में जानवर मर रहा है मात्र गोबर में ही 269 करोड का भ्रष्टाचार है तो बाजार में नकली दूध पर कोई चर्चा क्यों नहीं करता जिसके कारण छत्तीसगढ़ के असंख्य नागरिक लाइलाज बीमारियों पर अपनी कमाई जाया कर रहे हैं।