24hnbc छत्तीसगढ़ को नड्डा ने दिया पर्याप्त सम्मान, पर मनहूसियत है कि जाती ही नहीं...
Saturday, 29 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 जुलाई 2023। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को नई टीम हासिल हो गई। इस टीम से अब उन्हें तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ फिर तेलंगाना का चुनाव लड़ना है। 39 या यूं कहें 38 और नड्डा जी प्लस वन अर्थात 39 की राष्ट्रीय समिति छत्तीसगढ़ से दो नाम और जोड़े गए सरोज पांडे, लता उसेंडी। डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री पहले से मौजूद हैं पर इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ से भाजपा की मनहूसियत के बादल नहीं छंटने वाले उल्टे 3 खेमे में बची हुई भाजपा में अब एक और खेमा बढ़ने वाला है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से रेणुका सिंह को लंबा समय हो गया है पर वे छत्तीसगढ़ के पूरे राजनैतिक सिलेरियो को छोड़ें पूरे आदिवासी वर्ग में भी प्रभाव नहीं रखती।
अब संगठन में लता उसेंडी को स्थान दिया गया है कई लोगों को लगता है कि महिला एसपी को स्थान देकर और साथ में विष्णु साय को रखकर आदिवासियों को साधा है तब उन्हें यह याद रखना चाहिए कि पार्टी का संविधान ही ऐसा करने के लिए बाध्य करता है। वैसे भाजपा की पूरी राजनीति अभी भी ओबीसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। धरमलाल कौशिक, अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष, नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष, ओपी चौधरी स्पष्ट संकेत है कि ओबीसी ही बीजेपी के लिए आशा की किरण है वैसे इसी माह तमिलनाडु में आर एस एस की बैठक के सूत्र बताते हैं कि राज्य में चुनाव परिणाम अधिकतम खुशी यही दे सकता है कि वर्ष 2024, 2018 के मुकाबले विपक्ष मजबूत रहेगा।
सीधे शब्दों में कहें जेपी नड्डा, अमित शाह, मनसुख मंण्डाविया, ओम माथुर मिलकर भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं बनवा पा रहे। ऐसे में फिर से ईडी, सीबीआई, आईटी से और मदद की अपेक्षा की जाएगी और कोयला लेवी मामला, आपकारी स्कैंडल के अतिरिक्त सीएसआर मद की फाइल भी खोली जाएगी। 2023 के चुनाव की समीक्षा लिखते समय हमेशा याद रखें छत्तीसगढ़ में जब कभी भी भाजपा की सरकार बनेगी मुख्यमंत्री चुनाव से जीता हुआ विधायक नहीं होगा। इस बार भी बड़े चेहरे लता उसेंडी, सरोज पांडे, विष्णु देव साहेब यहां तक कि बघेल विरुद्ध बघेल वाले विजय भी विधानसभा चुनाव समर में नहीं उतरेंगे।