24 HNBC News
24hnbc एक साथ बदले गए संभाग आयुक्त और कलेक्टर
Friday, 28 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 जुलाई 2023। छुट्टी के दिन बदले गए कमिश्नर और कलेक्टर, अभी 24 घंटे पूर्व ही बिलासपुर रेंज के आईजी का तबादला हुआ था ऐसा माना जा रहा था कि आईएएस तबादले की सूची कुछ दिन बाद निकलेगी पर छुट्टी के दिन थोक में तबादला सूची से लोगों को आश्चर्य हुआ। बिलासपुर जिला इस सूची से बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ कुल 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है और बिलासपुर से संभाग आयुक्त भीम सिंह और कलेक्टर सौरभ कुमार की एक साथ विदाई हो गई। उनके स्थान पर केडी कुंजाम संभागायुक्त के रूप में भेजे गए हैं वह पहले विशेष सचिव सामान्य प्रशासन के रूप में रायपुर में पदस्थ थे। कोरबा से संजीव कुमार झा 2011 बैच को बिलासपुर का कलेक्टर पदस्थ किया गया है। समान कलेक्टर सौरभ कुमार बैच 2009 को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। संभाग आयुक्त भीम सिंह का कार्यकाल छोटा रहा पर वह पूरी गंभीरता के साथ फील्ड में काम करते नजर आ रहे थे उन्होंने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल यहां तक की तहसील में भी औचक निरीक्षण कर आम जनता की परेशानी को समझा था लगता है कि यही सक्रियता उन्हें भारी पड़ गई। कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला निश्चित था कलेक्टर कान्फ्रेंस के दिन उन्होंने जिस तरह से ज्ञापन सौंपने आई भीड़ को 2 घंटे तक नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट के बीच हनुमान चालीसा का पाठ करने दिया के बाद से ही तबादले की चर्चा जनमानस के बीच थी। पहले आईजी फिर कमिश्नर और कलेक्टर के बाद अब नगर निगम कमिश्नर के तबादले की भी उम्मीद की जा रही है।