24hnbc संसदीय सचिव का घर छोड़ संविदा कर्मियों ने शहर विधायक के घर को घेरा
Friday, 28 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 जुलाई 2023। संविदा कर्मचारीयों पर एस्मा प्रभावी होने के बावजूद कर्मचारी अपनी मांग नियमितीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं इसी क्रम में उन्होंने आज बिलासपुर शहर विधायक शैलेश पांडे के सरकारी निवास का घेराव किया। घेराव के बाद संविदा कर्मचारियों के नेता श्याम मोहन दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी को नौकरी करते 15 वर्ष से अधिक हो चुके हैं पर नियमितीकरण नहीं हो रहा है 2018 में जब भाजपा सरकार थी और वे नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर थे तब कांग्रेस के 2 बड़े नेता भूपेश बघेल और टी एस सिंह देव ने आंदोलन स्थल पर आकर ना केवल आंदोलन को समर्थन दिया था बल्कि सरकार बनने पर नियमितीकरण का वादा भी किया था। और कांग्रेस ने अपने इस वादे को घोषणा पत्र में स्थान भी दिया सरकार बनने के बाद पहले शिक्षाकर्मियों का नियमितीकरण हुआ और कर्मचारी नेता के मुताबिक उन्हें ठहरने कहा गया उसके बाद कोविड आ गया तब स्वास्थ्य मंत्री ने इस विपत्ति काल को निकल जाने देने कहा पर यह बात पुरानी हो गई और 5 साल की सरकार का साडे 4 वर्ष पूरा हो चुका है पर सरकार है कि अपने ही घोषणा पत्र को पूरा नहीं कर रही। कर्मचारी नेता ने प्रश्न की शहर में संसदीय सचिव का आवाज होते हुए शहर विधायक के निवास को घेरने का क्या आशय है पर कहा कि उन्हें इस बात का ख्याल ही नहीं आया कि समाज कल्याण विभाग की संसदीय सचिव का निवास बिलासपुर में है अभी आंदोलन जारी है और अबकी बार उनके आवास के सामने भी प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी नेता ने यह बताया कि विदेश में 45000 संविदा कर्मचारी हैं और 180000 के लगभग दैनिक वेतन भोगी हैं यदि नियमितीकरण की मांग को सकारात्मक जवाब नहीं मिलता तो यह और इनका परिवार कांग्रेस को वोट नहीं देगा इतना ही नहीं वह अपने नाते रिश्तेदारों को भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने से मना करेंगे।