24 HNBC News
मर्द नामर्द लैंगिक संदर्भ में क्यों सुना जाता है सुन ले हुकूमत हम तुझे नामर्द कहते हैं
Wednesday, 26 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.con
बिलासपुर, 27 जुलाई 2023। सदन के अंदर और सदन के बाहर इन दिनों एक शब्द नामर्द काफी अधिक बार बोला और सुना जा रहा है, भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने भी चर्चा ना करने वाले सांसदों के संदर्भ में इस शब्द का उपयोग कर डाला। शायद नामर्द शब्द का उपयोग बहुतायत में करने वाले मनोज तिवारी को यह पता ही नहीं होगा कि नामर्द शब्द फारसी है। और इसका सही मायनों में अर्थ धीरू, डरपोक, कायर, बुजदिल होता है।
पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई की एक कविता है पुस्तक का शीर्षक मेरी ,51 कविताएं पृष्ठ क्रमांक 103 किताब का संपादन चंद्रिका प्रसाद शर्मा तथा रचनाकार अटल बिहारी बाजपेई जपेई हैं। कविता का प्रारंभ इन शब्दों से है आओ मर्दों नामर्द बना, मर्दों ने काम बिगड़ा है मर्दों को गया पछाड़ा है झगड़े फसाद की जड़ सारे जड़ से ही गया उखाड़ा हैं। श्री बाजपेई ने यह कविता आपातकाल के दौरान लिखी थी और भी बहुत सी कविताएं हैं जो मर्दों नामर्दों को लेकर लिखी गई है पर मनोज तिवारी को उन्हीं के पार्टी के पूर्व नेता जिनका सम्मान पूरा देश करता है कि इस कविता को पढ़ना चाहिए। मर्द और नामर्द शब्द का अर्थ कभी भी कहीं भी जिस तरह आज लैंगिक संदर्भ में किया जाता है नहीं होता था। हवस और जरूरत में फर्क न समझना किसी को भी नामर्द बना सकता है। मणिपुर जल रहा है और मिजोरम में 12 हजार प्लस विस्थापितों को शरण मिली है ऐसे में मिजोरम का समाज सच्चे अर्थों में मर्द है। अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में राखी आने वाली है तो दो लाइन उस पर भी सुनिए। किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधे गा अगर बहने नहीं होंगी राखी कौन बांधेगा। पर मनोज तिवारी जैसे माननीय सांसद को आदर्श समाज मूल्यों से भरा हुआ समाज जिसे नैतिक दृष्टि से उच्च आदर्श वाला कहा जा सके से कोई लेना देना नहीं है उन्हें तो राजनीति में अपने तात्कालिक उद्देश्य सिद्ध करने हैं। भारत जैसे देश में नामर्दों की फैक्ट्री क्यों पड़ गई उसका ताजा उदाहरण 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 30% से अधिक शैक्षणिक पद खाली हैं। 18956 में से 6028 पद खाली हैं। उड़ीसा जैसे राज्य में 88% पद खाली हैं तो कश्मीर त्रिपुरा में 50% पद खाली हैं ऐसे में आदर्श वाले नागरिक जो महिला पुरुष के विवेद में ना पढ़कर राष्ट्र निर्माण करें कहां से आएंगे हमने तो स्त्री विरोधी मानसिकता बना डाली है। हालिया उदाहरण गोपाल कांडा का बाइज्जत बरी होना है फिर से याद दिलाएं हरियाणा की भाजपा सरकार को गोपाल कांडा विधायक सिरसा बाहर से समर्थन देते हैं। अरबपति इस विधायक के कारण जब यह कांग्रेस सरकार ने हरियाणा का गृह राज्य मंत्री था दो महिला गीतिका शर्मा और 6 माह बाद उनकी माताजी ने आत्महत्या कर ली थी भाजपा विपक्ष में थी गोपाल कांडा के खिलाफ खूब आंदोलन किया और बाद में जब जरूरत पड़ी सरकार बनाने के लिए उसका समर्थन ले लिया कहते हैं मरता आदमी झूठ नहीं बोलता दिल्ली पुलिस ने जो दो एफ आई आर दर्ज की थी उसमें धारा 376, 377 भी लगी है पर वाशिंग मशीन भाजपा की है सो गोपाल बरी हो गए। 2002 गुजरात, 2023 मणिपुर, 1984 के दंगे सब जानते हैं दंगे होते नहीं कराए जाते हैं। मुनव्वर राणा शायर ने 2022 में कहा अगर दंगाइयों पर तेरा कोई बस नहीं चलता तो फिर सुन ले हुकूमत हम तुझे नामर्द कहते हैं।