24 HNBC News
24hnbc डबल इंजन वाली आप, ट्रैक पर प्लेटफार्म लेने के पूर्व हो न जाए डिरेल
Monday, 24 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc
बिलासपुर, 25 जुलाई 2023 । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में पहली बार आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की अपने प्रत्याशी उतारे पर उल्लेखनीय वोट किसी भी विधानसभा में प्राप्त नहीं हुआ। सीएम इस बार भी पार्टी के नेता जोर शोर से काम पर लगे हैं, और उन्हें अपने डबल इंजन पर पूरा भरोसा है एक इंजन दिल्ली का और दूसरा अमृतसर का खुशी की बात यह भी है बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन आप पार्टी के दोनों इंजन को टच करती है। पर बिलासपुर में उनका हर डब्बा आपस में इन दिनों इतना झगड़ रहा है कि किसी भी दिन अनगिनत डिब्बों वाली इस ट्रेन का किसी भी दिन डिरेल होना तय है आप पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर पदों की जो जो क्रोनोलॉजी बनाई है वह विस्मित कर देता है। आत्ममुग्ध कर देती है ऊपर से लोगों को याद आता है जिस पार्टी का हाईकमान दिल्ली में मित्र के द्वारा दी गई वैगनआर पर घूम घूम कर पार्टी को पोसता, पल्लवित करता था उसके फॉलोवर छत्तीसगढ़ में धनाढ्य बिना काम के फॉर्च्यनर, थार, स्कॉर्पियो जैसी महंगी गाड़ियों में तखती लगाकर घूमते हैं। अभी चुनाव में प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। पर पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में पार्टी के पदाधिकारी एक दूसरे को प्रोटोकॉल के नियम बता कर औकात में रहने की सलाह देते हैं। मान अपमान की बातें करते हैं कार्यकर्ता एक दूसरे को उसकाने के लिए जुमलेबाजी करते हैं कहते हैं मुंह में दही जमा कर क्यों बैठे हो लोकसभा ठीक से हैंडल नहीं होती है तो जोन को बर्बाद क्यों करते हैं। यहां तक की एक कार्यकर्ता ने पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष के जन्मदिन पर बधाई वाले पोस्टर को लपेटते हुए कहा आज आज मणिपुर की घटना से हम सब दुखी हैं और आप लोग खुशी मना रहे हैं पार्टी कर रहे हैं सभी शर्म करो व्हाट्सएप ग्रुप पर यह चैट पार्टी की एक महिला नेत्री को जो पेशे से अधिवक्ता भी है को टैग कर कर लिखी गई है कुछ दिन पूर्व पार्टी की बदलाव यात्रा की भी पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप पर खूब आलोचना हुई और एक महिला चिकित्सक नेत्री को आईना दिखाने के लिए खूब कटाक्ष किए गए इस सब से लगता है कि विधानसभा चुनाव आते-आते मोबाइल फोन पर मुख्यमंत्री चुने वाली पार्टी कहीं अपने डबल इंजन और डिब्बो सहित डिलेर ना हो जाए।