24 HNBC News
शपथ पत्र देकर शरद पवार का किया समर्थन प्रदेश के नोबल वर्मा ही रहेंगे प्रदेश में एनसीपी के अध्यक्ष...... निलेश बिसवास
Thursday, 13 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 जुलाई 2023 । छत्तीसगढ़ में एनसीपी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के समर्थन में शपथ पत्र अभियान चलाकर हजारों की संख्या में उन्हें एकत्र कर दिल्ली राष्ट्रीय चुनाव आयोग भेजने की व्यवस्था की है। इस तरह प्रदेश अध्यक्ष नोबल वर्मा ही छत्तीसगढ़ में एनसीपी के अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके पूर्व पुरुषोत्तम पांडे महामंत्री को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाल दिया गया उक्त जानकारी प्रेस क्लब की पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि देश की एक राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी जिसे बहुदलीय लोकतंत्र में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है वह अपने सामान कपड़ा न पहनने वालों को जांच एजेंसियों के दम पर तोड़ती है। भ्रष्टाचार के विरोध में छद्म युद्ध का दिखावा कर अपने कुनबे को बढ़ा रही है। और देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। एनसीपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नोबल वर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं।