24hnbc सामान्य सभा में पारित प्रस्ताव के स्थान पर बाइलॉज में संशोधन के लिए कार्यकारिणी की बैठक आहूत करने दे रहे निर्देश
Wednesday, 12 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 जुलाई 2023। 12 जुलाई को 11 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब सामान्य सभा की बहुप्रतीक्षित बैठक डीपी चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन ईदगाह चौक पर हुई जिसमें सर्वसम्मति से 3 दिन के भीतर बिलासपुर प्रेस क्लब समिति के नए चुनाव की तिथि घोषित करने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रेस क्लब की सामान्य सभा बैठक का निर्देश उप पंजीयक फर्म तथा संस्था ने सचिव प्रेस क्लब को दिया था। तभी यह बैठक संपन्न हुई बैठक के उपरांत 12 जुलाई शाम 5:41 पर ही प्रेस क्लब अध्यक्ष ने सचिव को प्रेस क्लब के संविधान में संशोधन करने के लिए कार्यकारिणी की बैठक 3 दिन के भीतर आयोजित करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि निर्धारित समय अवधि में बैठक आयोजित नहीं कर सकने पर बैठक अध्यक्ष के द्वारा स्वयं आयोजित की जाएगी। 12 तारीख की सुबह 11:00 बजे सामान्य सभा की बैठक जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि नए चुनाव की तिथि 3 दिन के भीतर घोषित कर दी जाए उसके बाद उस एजेंडे पर कार्यकारिणी की बैठक ना बुलाकर संविधान संशोधन के लिए बैठक का निर्देश देने से प्रेस क्लब के दर्जनों सदस्यों के बीच नाराजगी है वे इसे सामान्य सभा का अपमान बता रहे हैं। इसी मत को लेकर सदस्यों ने कलेक्टर बिलासपुर के साथ सहायक पंजीयन फार्म तथा संस्था को पत्र सौंपा और निवेदन किया कि सामान्य सभा में उल्लेखित तथा पास किए गए प्रस्ताव 3 दिन के भीतर चुनाव तिथि की घोषणा को लागू कराया जाए। सदस्यों का कहना है कि बिलासपुर प्रेस क्लब का वर्तमान बाइलॉज जो 2 बार से अधिक चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबंधित करता है उचित है एकाधिकारवाद की स्थापना को दरकिनार किया गया है जिससे प्रेस क्लब बिलासपुर में सदा लोकतंत्र कायम रहे और किसी भी सदस्य को भले ही वह कितना भी शक्तिशाली हो को एकाधिकार ना मिल सके।