24 HNBC News
24hnbc नवीन शासकीय छात्रावास में प्रवेश प्रारंभ
Tuesday, 11 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 12 जुलाई 2023। नवीन शासकीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास का संचालन कर्मचारी पुत्र बालक छात्रावास राजकिशोर नगर में प्रारंभ हो गया है। इस नवीन शासकीय छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 11 से महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रवेश की पात्रता होगी। शासन के नियमानुसार छात्रावास में प्रवेश हेतु मेरिट के आधार पर छात्रावास चयन समिति द्वारा किया जाएगा। छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन छात्रावास अधीक्षक से प्राप्त कर सकते है एवं प्रवेश हेतु जाति, निवास, आमदनी एवं दूरी प्रमाण पत्र तहसीलदार का होना अनिवार्य है।