24 HNBC News
24hnbc तीन बार के संयोजक ब्रजमोहन को दिखाया बाहर का रास्ता
Sunday, 09 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 10 जुलाई 2023। हाल ही में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी मे घोषणा पत्र समिति के नाम घोषित किए गए सूची देखकर लगता है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। घोषणा पत्र समिति से चार घोषणा पत्र समितियों के संयोजक रह चुके बृजमोहन अग्रवाल का नाम गायब है इतना ही नहीं दो और बड़े नाम अजय चंद्राकर और प्रेम प्रकाश पांडे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस बार घोषणा पत्र समिति में भी जाति का समीकरण दिखाई दे रहा है समिति की कमान ओबीसी वर्ग के सांसद विजय बघेल को सौंपी गई। समिति में एक दो दर्जन नहीं पूरे 31 नाम हैं इनमें से कुछ ऐसे भी नाम हैं जिन नेताओं को उनके जिले में ही जानने वालों की कमी है। यहां तक की जनपद उपाध्यक्ष को भी घोषणा पत्र समिति में स्थान मिला है। जानकारों का कहना है कि अन्य पार्टियों की जम्मो कार्यकारिणी की आलोचना करने वाली भाजपा अब स्वयं सब को संतुष्ट करने के चक्कर में घोषणापत्र समिति को भी संकट में डाल रही है।