24hnbc तू झूठी तू मक्कार आरोप लगाकर भाजपा स्वयं को कैसे बता सकती है ईमानदार
Saturday, 08 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbccom
बिलासपुर, 9 जुलाई 2023। तू झूठी तू मक्कार = के नीति पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बंपर बहुमत से जीती कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल को ठगेश सरकार कह कर छत्तीसगढ़ की जनता का सीधा अपमान किया। उन्होंने भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि वह छत्तीसगढ़ में किसानों के जिस धान को खरीद रहे हैं उसका 80% भुगतान केंद्र करती है और घोषित बोनस भी ठगेश सरकार नहीं देती उल्टा गिरदावरी के नाम पर किसानों के खेत चोरी हो गए।
आज की प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और उनके साथ उपस्थित बेलतरा विधायक रजनी सिंह और मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी से जब पूछा कि आप तीनों की शान हैं कृपया बताएं कि किसका कितना खेत चोरी हुआ तो यह प्रश्न पत्रकार वार्ता का अंतिम प्रश्न बन गया।